{"_id":"645fe83c0619ac138400a1b6","slug":"how-to-reach-mothers-court-long-wait-for-tickets-in-trains-sonipat-news-c-17-1-151996-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कैसे पहुंचें मां के दरबार, ट्रेनों में टिकट का लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कैसे पहुंचें मां के दरबार, ट्रेनों में टिकट का लंबा इंतजार
Sun, 14 May 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ग्रीष्मकालीन अवकाश में श्री माता वैष्णो देवी कटड़़ा जाने की योजना बना रहे लोगों को आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा है। नई दिल्ली से कटड़ा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में करीब 3 माह की वेटिंग चल रही है। जून के अवकाश में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
सोनीपत स्टेशन से ट्रेनों में आरक्षित टिकट कन्फर्म नहीं होने से लोग बुकिंग करवाने से झिझक रहे हैं। ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने और लोगों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने गति शक्ति स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 04071-04072 का संचालन शुरू किया है। लेकिन इसमें भी करीब 13 वेटिंग चल रही है। जिससे यात्री टिकट आरक्षित करवाने के लिए असमंजस की स्थिति में हैं।
ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटरा, जम्मू-कश्मीर जाने की योजना बनाने वाले यात्रियों को राहत मिलना मुश्किल है। ऐसे यात्री टिकट आरक्षित करने से पहले ट्रेनों में सीटों की स्थिति की जांच कर लें। अगले तीन माह तक दिल्ली से कटड़ा जाने वाले वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर ही नहीं, बल्कि एसी कोच में भी वेटिंग चल रही है। उधर सोनीपत स्टेशन पर कटड़ा व जम्मू-कश्मीर जाने के लिए आरक्षित टिकट बुक करवाने वालों यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
तत्काल में टिकट लेकर खड़े होकर सफर करने का बना है संशय
सोनीपत से कटड़ा के लिए टिकट आरक्षित करवाने वाले कुछ यात्रियों में तत्काल में टिकट लेने को लेकर भी संशय बना हुआ है। उनका मानना है कि आरक्षित टिकट लेने के बावजूद उन्हें ट्रेनों में खड़े होकर सफर करना पड़ेगा। जिससे कुछ यात्रियों कंफर्म टिकट नहीं मिलने से बुकिंग करवाने में झिझक रहे हैं।
अधूरे रह सकते हैं सपने
सोनीपत से कटड़ा स्टेशन तक एक्सप्रेस ट्रेनों में 98 से 150 सीटों पर वेटिंग चल रही है। वहीं जून में स्कूलों की होने वाली छुट्टियों के चलते कुछ अभिभावक भी बच्चों के साथ श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में चल रही वेटिंग के कारण अभिभावकों के सपने अधूूरे रह सकते हैं। स्पेशल ट्रेनों में भी वेटिंग होने से सफर करना मुश्किल भरा लग रहा है।
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम वेटिंग
14033 जम्मू मेल 150
18309 मुर्री एक्सप्रेस 101
11077 झेलम एक्सप्रेस 98
12919 मालवा एक्सप्रेस 100
टीटीई से बातचीत कर ले सकते हैं सीट
अगर यात्री के पास वेटिंग का टिकट है तो वह ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। चार्ट बनने के बाद कोई सीट खाली बचती है तो यात्री टीटीई से बातचीत कर खाली सीट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यात्री के लिए रेलवे स्टेशन की खिलड़की से टिकट लेना अनिवार्य है। यदि यात्री ने ऑनलाइन टिकट बुक किया है तो ऐसे में यात्री का ट्रेन में यात्रा करना मान्य नहीं है। इस स्थिति में यात्री टिकट कंफर्म न होने पर उसे रद्द करवाकर टिकट की राशि वापस ले सकते हैं। ऑनलाइट बुक किया गया टिकट अगर वेटिंग में है तो यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर सकता, इस स्थिति में पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से कटरा तक समय-समय पर गति शक्ति स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। आगे भी यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। -अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे