फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   house collapse

गंज बाजार में जर्जर मकान को ढहाते समय छज्जा गिरा, मलबे में बच्चे समेत दो दबे

Sat, 24 Aug 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
house collapse
गंज बाजार की गली में गिरे जर्जर इमारत के मलबे में दबने से घायल हुआ बच्चा। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के गंज बाजार स्थित अचार वाली गली में बिना सुरक्षा प्रबंधों के जर्जर इमारत तोडने के दौरान आगे का हिस्सा गिरने से साइकिल पर सवार होकर गली से गुजर रहे बच्चे का पैर टूट गया। साथ ही ई-रिक्शा चालक भी चोटिल हो गया। मलबे में दबे बच्चे व ई-रिक्शा चालक को आसपास के लोगों ने निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मलबे को हटवाया। घटना का पता लगते ही मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के गंज बाजार स्थित अचार वाली गली में एक इमारत काफी समय से जर्जर अवस्था में थी। जिसको गिराने के लिए इमारत मालिक दुखभजन को नगर निगम कई बार नोटिस दे चुका था। आसपास के लोग भी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके थे। अब एक माह पहले नगर निगम ने फिर से नोटिस दिया था। जिस पर दुखभजन शुक्रवार को इमारत को गिरवा रहा था। इमारत गिराए जाने के दौरान सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। दोपहर के समय इमारत का आगे का हिस्सा तोड़ा जा रहा था। जिसका गली से साइकिल पर गुजर रहे महाबीर कॉलोनी निवासी जयंत (12) के ऊपर गिर गया। जयंत मार्केट में ही ज्वेलर्स की दुकान चलाने वाले अपने ताऊ व पिता को खाना देकर साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। मलबे की चपेट में ई-रिक्शा भी आ गई। जिससे उसका चालक भी दब गया। मलबा गिरने से मार्केट में भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत मलबा हटा कर जयंत व रिक्शा चालक को बाहर निकला। हादसे में 12 वर्षीय जयंत का पैर बुरी तरह कुचला गया। उसके सिर, पेट व हाथों पर भी चोट आई है। राहगीरों ने जयंत व रिक्शा चालक कोशहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां रिक्शा चालक प्राथमिक उपचार के बाद चला गया। जबकि जयंत का फिलहाल उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा पहले से ही सता रहा था गिरने का डर
कृष्ण प्रधान, दुकानदार राजू, बिजेंद्र, नीरज वर्मा, सुमित, महिपाल व अन्य ने बताया कि उन्हें पहले ही हादसा होने का डर था। इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में था। मकान मालिक को कई बार मकान तोडने को कहा गया था, लेकिन उसने सुनवाई नहीं की। नगर निगम को भी शिकायत दी। जिसके बाद अब जब सुबह मकान मालिक ने मकान तोडना शुरू किया तो उसे सुरक्षा की व्यवस्था करने को भी कहा था। मगर उसने कोई सुनाई नहीं की। जिसके चलते हादसा हुआ है। अब भी इमारत ऐसे ही खड़ी है। इसके अलावा क्षेत्र में दर्जन से ज्यादा ऐसी इमारते है जो कभी भी हादसों का सबब बन सकती है। इसे जल्द से जल्द तोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के मीडिया सलाहकार ने जाना हालचाल
हादसे की सूचना के बाद सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन घटनास्थल पर भी पहुंचे और अस्पताल में जाकर घायल बच्चे का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों को सहायता का भी आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर मकानों को गिराना सुनिश्चित किया जाए। जिससे लोगों को हादसों से बचाया जा सके।

जर्जर इमारत गिरने की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। क्षेत्रवासियों ने मकान मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाए है। हालाकि लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई। अगर लिखित में शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
निर्मल सिंह, थाना प्रभारी, शहर सोनीपत।

गंज बाजार की गली में गिरे जर्जर इमारत के मलबे को देखते लोग।

गंज बाजार की गली में गिरे जर्जर इमारत के मलबे को देखते लोग।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed