{"_id":"671c162168cdf9835009af14","slug":"house-caught-fire-under-suspicious-circumstances-teacher-burnt-alive-sonipat-news-c-197-1-snp1001-126720-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संदिग्ध अवस्था में घर में लगी आग, जिंदा जली शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संदिग्ध अवस्था में घर में लगी आग, जिंदा जली शिक्षिका
Sat, 26 Oct 2024 03:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो 48: सोनीपत की ऋषि कॉलोनी में संधिग्ध हालत में लगी आग में जलकर महिला की मौत के बाद लगी भी
सोनीपत। ऋषि कॉलोनी स्थित लगी नंबर-2 के मकान में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे संदिग्ध अवस्था में आग लग गई। इसमें मकान में किराये पर रही शिक्षिका की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
मूलरूप से यमुना नगर निवासी सरिता (35) शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। सरिता पति उमाशंकर के साथ ऋषि कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थी। पति टाटा-एस चलाते हैं। शुक्रवार रात को महिला के किराये के मकान में संदिग्ध अवस्था में आग लग गई। इसकी सूचना के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मकान में धुआं व आग की लपट आने से काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। बाद में तलाशी अभियान चलाया तो महिला का शव जली हालत में मिला। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस महिला के पति उपकार के बारे में पता लगा रही है। वह घर पर नहीं थे। महिला के पास एक बेटी है। वह उनके साथ नहीं रहती।
विज्ञापन
एसीपी राहुल देव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस पता लगाएगी कि मकान में आग किस कारण से लगी है। महिला के पति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।