{"_id":"691b82d36e908cd6a3078a41","slug":"horticulture-market-will-start-in-the-first-phase-by-june-30-agriculture-minister-sonipat-news-c-197-1-snp1012-145440-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण में 30 जून तक शुरू हो जाएगी बागवानी मंडी : कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण में 30 जून तक शुरू हो जाएगी बागवानी मंडी : कृषि मंत्री
Tue, 18 Nov 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 15: अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मंडी पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा अधिकारियों से बातचीत
- फोटो : 1
गन्नौर। हरियाणा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को जीटी रोड स्थित हरियाणा अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी का दौरा किया।उन्होंने बागवानी विभाग व निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत 30 जून 2026 तक मंडी शुरू हो जाएगी।
बागवानी विभाग के एक्सईएन सुभाष सिंह ने मंत्री को निर्माण कार्य की जानकारी दी। मंत्री ने मंडी में रोड निर्माण, सीवरेज, बिजली, पेयजल व्यवस्था, कामन शेड, बागवानी संस्थान, कोल्ड स्टोरेज, किसानों के लिए तैयार किए जा रहे प्लेटफार्म का निरीक्षण किया।
उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि कुछ जगहों पर परेशानियां है जिसे हल कर लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को मंडी की जमीन पर अवैध रूप से रह रहे लोगों के पुनर्वास के आदेश दिए।