{"_id":"698f1770463d0e1b5104429d","slug":"holi-special-train-will-run-between-mau-ambala-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149556-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मऊ-अंबाला के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मऊ-अंबाला के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
Fri, 13 Feb 2026 05:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 13 Feb 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। रेलवे ने इस साल होली पर्व के बाद दिल्ली-अंबाला रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तरप्रदेश के मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक 5 से 27 मार्च तक साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। पर्व के चलते स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ व यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने का लिया गया है।
रेलवे की ओर से उस समय स्पेशल ट्रेन चलाने के आदेश जारी किए हैं जब तक लोग अपने घरों में होली पर्व मना चुके हाेंगे। होली स्पेशल ट्रेन (05301-05302) सप्ताह में एक दिन मऊ जंक्शन व एक दिन अंबाला से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।
ट्रेन संख्या 05301 वीरवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4:00 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर रात 12:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। सोनीपत स्टेशन पर रात 9:12 बजे यह ट्रेन पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन संख्या 05302 शुक्रवार को अंबाला कैंट से रात 1:40 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर रात 11:00 बजे मऊ जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। रास्ते में यह ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर तड़के 3:40 बजे रुककर चलेगी।
इस ट्रेन में भी मिलेगा आरक्षित टिकट
एसी, स्लीपर व सामान्य डिब्बों वाली साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का मऊ व अंबाला के बीच सोनीपत सहित 16 स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया है। इसके संचालन का लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ दिल्ली-अंबाला रूट के दैनिक यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
लंबी दूरी की ट्रेनों में इस समय यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग बढ़ रही है। जिससे लोग स्पेशल ट्रेनों के चलने का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के चलते होली पर्व के बाद मऊ-अंबाला के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का 5 से 27 मार्च तक मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक अप-डाउन दोनों तरफ परिचालन किया जाएगा।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे