फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boys were dragging girl child forcefully, people beat the boys and handed over to the police

बच्ची का हाथ पकड़कर खींच ले जा रहे युवकों को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीटा, पुलिस को सौंपा

Fri, 28 Aug 2020 12:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
boys were dragging girl child forcefully, people beat the boys and handed over to the police
बच्ची चोरी के शक में पकड़े युवक की पिटाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत में खारी कुंआ मोहल्ले में चेतन लाल धर्मशाला के पास वीरवार दोपहर को बच्चा चोर के शक में साधू की वेशभूषा पहनकर घरों से आटा व अन्य सामान मांगते हुए घूम रहे युवकों को पकड़ लिया। उन पर एक बच्ची का हाथ पकड़कर अपने साथ लेकर जाने का आरोप है जो बच्ची किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर पड़ोसी के घर में घुस गई।
विज्ञापन


बच्ची के पड़ोसी मकान मालिक को पूरा मामला बताने के बाद युवकों को पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर पिटाई की और उनको ओल्ड सिटी चौकी में लेकर पहुंचे। जहां युवकों ने बच्ची का हाथ पकड़कर लेकर जाने की बात को गलत बताया तो वहां बच्ची को लाया गया और बच्ची ने वहां भी बताया कि किस युवक ने उसका हाथ पकड़ा था।
विज्ञापन


उनके अलावा ऐसे ही दो युवकों को शनि मंदिर के पास से पकड़कर चौकी में सौंप दिया। जिनसे पुलिस पूछताछ करने में लगी है और बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। खारी कुंआ मोहल्ले में चेतन लाल धर्मशाला के पास छह वर्षीय बच्ची तरफिया वीरवार दोपहर अपने घर के सामने खड़ी थी। उस समय ही दो युवक साधू की वेशभूषा में घरों में आटा व अन्य सामान मांगते हुए वहां पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वह बच्ची का हाथ पकड़कर गली से अपने साथ लेकर जाने लगे। वहां से कुछ दूर चलने पर बच्ची अपना हाथ छुड़ाकर पड़ोसी मुकेश के घर में घुस गई। मुकेश ने बच्ची को डरे हुए देखकर कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि दो बाबा उसका हाथ पकड़कर ले जा रहे थे। मकान मालिक मुकेश व उसकी पत्नी ने बाहर आकर देखा तो दो युवक वहां से बाबा के वेश में जा रहे थे। जिनको मुकेश ने पकड़कर शोर मचा दिया।

जिससे वहां मोहल्ले के अन्य लोग व बच्ची के परिजन भी आ गए। मोहल्ले के अन्य लोगों को जब पूरे मामले के बारे में बताया गया तो लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई शुरू कर दी। उनकी पिटाई करने के बाद लोग ओल्ड सिटी चौकी में लेकर पहुंचे। जहां युवकों ने कहा कि उन्होंने बच्ची का हाथ नहीं पकड़ा है। जिसपर वहां बच्ची को लाया गया और उससे पूछा गया कि किस युवक ने उसका हाथ पकड़ा था और उसे अपने साथ लेकर जा रहा था।

बच्ची ने अंगुली से इशारा करके उस युवक के बारे में बताया। जिसके बाद लोग भड़क गए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने उनको चौकी में बैठा लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को वापस भेजा।

शनि मंदिर के पास से भी पकड़े दो युवक, पुलिस को सौंपे

खारी कुंआ मोहल्ले में यह घटना होने के बाद आसपास भी सूचना फैल गई कि वहां साधु की वेशभूषा में घूम रहे युवकों ने बच्ची को लेकर जाने का प्रयास किया। जिसके बाद शनि मंदिर के पास इस तरह बाबा के वेश में दो युवक ओर घूम रहे थे तो लोगों ने उनको भी पकड़ लिया और उनको भी पकड़कर चौकी में लेकर चले गए। लोगों ने शक जताया कि यह दोनों भी खारी कुंआ में पकड़े गए युवकों के साथी हैं।

युवकों ने ट्रक यूनियन के पास का बताया, आईडी में पलवल के निकले
खारी कुंआ मोहल्ले से पकड़े गए युवकों ने पिटाई के बाद खुद को बहालगढ़ रोड पर ट्रक यूनियन के पास का रहने वाला बताया। लेकिन उनकी आईडी देखने पर वह पलवल के रहने वाले निकले। हालांकि पुलिस उनसे देर शाम तक पूछताछ करती रही, जिससे पूरी स्थिति साफ हो सके। पुलिस का कहना है कि उनके बारे में पूरी छानबीन की जा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बच्चा चोरी के शक में युवकों को पकड़कर लोगों पुलिस को सौंपा है। पकड़े युवकों से पूछताछ की जा रही है, जिससे पूरी स्थिति साफ हो सके। इसके अलावा बच्ची के परिजनों से शिकायत देने के लिए कहा गया है, जिससे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- कुलदीप, चौकी प्रभारी ओल्ड सिटी चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed