{"_id":"6ab42c4b913b8671d904dcb3","slug":"sitapur-youth-jumps-into-sharda-river-search-continues-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-185862-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीतापुर के युवक ने शारदा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीतापुर के युवक ने शारदा नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
Thu, 24 Sep 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज (खीरी)। सीतापुर के हरगांव चीनी मिल कॉलोनी निवासी अमर सिंह के पुत्र शक्ति सिंह (25) ने बुधवार दोपहर शारदा नगर बैराज के गेट संख्या 14 से नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस और फ्लड पीएसी के गोताखोर तलाश में जुट गए। तेज बहाव और अंधेरा होने से रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आई। शाम तक स्टीमर से नदी में करीब चार किलोमीटर तक तलाश की गई, लेकिन युवक का पता नहीं चला।
पुलिस के मुताबिक शक्ति सिंह बुधवार को लखनऊ में बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब दो बजे शारदा नगर पुलिस को किसी युवक के नदी में कूदने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो बैराज पर एक बैग रखा मिला। बैग में रखे प्रपत्रों से युवक की पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे और बैग में रखे कपड़ों व प्रपत्रों की पहचान कर बिलख पड़े। पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि शक्ति बीएससी कर चुका था। नौकरी नहीं मिलने से वह कुछ दिनों से परेशान था। इसी वजह से उसके नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि शारदा नदी में एक युवक के कूदने की सूचना पर उसकी तलाश की जा रही है। फ्लड पीएसी और पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी है।