फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hockey match against Pakistan today, eyes will be on Sumit and Abhishek

Sonipat News: पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी मुकाबला आज, सुमित व अभिषेक पर होंगी निगाहें

Sat, 14 Sep 2024 06:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Hockey match against Pakistan today, eyes will be on Sumit and Abhishek
सोनीपत। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का मुकाबला शनिवार को पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान भारतीय टीम में शामिल जिले के दो खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अभिषेक नैन अटैक में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सुमित कुमार प्रतियोगिता में शानदार आलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव कुराड़ निवासी सुमित कुमार ने टीम की रणनीति के हिसाब से डिफेंस के साथ मिडफील्ड व अटैक में भी प्रतियोगिता में अपना योगदान दिया है। सुमित कुमार टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। वह मुकाबले में परिस्थिति के मुताबिक रणनीति बनाकर खेल को बेहतर तरीके से संचालित कर सकते हैं। उन्होंने पिछले मुकाबलों में बेहतरीन डिफेंस किया है। मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन ने प्रतियोगिता में अब तक चार मुकाबलों में दो गोल कर चुके हैं। उन्होंने जापान व मेजबान चीन के खिलाफ मुकाबले में फील्ड गोल किया था। अभिषेक नैन मलेशिया व दक्षिण कोरिया के खिलाफ हुए मुकाबलों में अपने अटैक को गोल में तब्दील नहीं कर सके थे। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ गोल कर भारतीय टीम की जीत में योगदान करेंगे। शनिवार को मुकाबला दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed