फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HMPV virus: 50 oxygen beds and 10 ICU beds ready in the district hospital

एचएमपीवी वायरस : जिला अस्पताल में 50 ऑक्सीजन बेड और 10 आईसीयू बेड तैयार

Wed, 08 Jan 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 Jan 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
HMPV virus: 50 oxygen beds and 10 ICU beds ready in the district hospital
सोनीपत। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने जिला नागरिक अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया और ऑक्सीजन व बिस्तरों को लेकर पड़ताल की। जिला अस्पताल में 50 ऑक्सीजन बेड और 10 आईसीयू बेड तैयार हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर किसी मरीज में निमोनिया जैसे लक्षण दिखाई दे तो इसकी सूचना विभाग को दें। संदिग्ध मरीज मिलने पर उसका इलाज तुरंत शुरू करें। चीन में फैले नए वायरस के लक्षण प्रदेश व सोनीपत जिले में किसी भी मरीज को नहीं मिले हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने बताया कि मुख्य रूप से ठंड के मौसम में यह वायरस फैलता है। अधिक गंभीर होने पर ये फेफड़ों में पहुंचकर निमोनिया का कारण बन सकता है। इससे सांस से संबंधित समस्या होती है। बच्चों और बुजुर्गों को अधिक प्रभावित करता है। इस स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध बच्चों व बुजुर्गों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में अलग से बेड का इंतजाम किया गया है। वर्तमान में जिला नागरिक अस्पताल में 50 ऑक्सीजन बेड और 10 आईसीयू बेड हैं। अगर बच्चे ज्यादा संक्रमित होते हैं तो विभाग की ओर से उन्हें भर्ती करने के लिए पूर्ण व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने नए वायरस को लेकर पंचकूला स्थित स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक ने प्रदेशभर के स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक बुधवार को पंचकूला में बुलाई है। मुख्यालय से मिलने वाले निर्देश को सोनीपत जिला में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अलंकृता गेरा ने बताया कि बीमार बच्चों के अभिभावकों को एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। बच्चे सर्दी, खांसी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ की ओर से बच्चों को ठंड से बचाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निमोनिया से ऐसे करें बचाव

- सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं।

- ठंडी हवा से बचाव के लिए कानों को ढकें।

- पैरों में जुराब पहनाकर रखें।

- ठंडे पानी से बच्चे को दूर रखे।

- छह माह तक बच्चे को मां का दूध जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed