फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hisar's criminal's arms handler arrested, five pistols and cartridges recovered

Sonipat News: हिसार के बदमाश के हथियार हैंडलर गिरफ्तार, पांच पिस्तौल और कारतूस बरामद

Fri, 16 May 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hisar's criminal's arms handler arrested, five pistols and cartridges recovered
सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट की टीम के साथ गिरफ्तार किए आरोपी टीम के साथ। स्रोत : पुलिस - फोटो : संस्थान
सोनीपत। स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट, सेक्टर-7 की टीम ने अवैध हथियारों के जखीरे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हिसार के बदमाश के लिए हथियार लेकर आए थे। हथियारों को किसी की हत्या में इस्तेमाल किया जाना था। गिरफ्तार आरोपी हिसार की हांसी चुंगी स्थित बोगाराम कॉलोनी निवासी पंकज उर्फ पंक्कु व मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित गांव गढ़ी मानिकपुर हॉल हिसार की बोगाराम कॉलोनी निवासी गोपाल हैं।
विज्ञापन


एसीपी राजपाल ने बताया कि स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट की टीम कुंडली के प्याऊ मनियारी में गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियार लेकर सोनीपत के रास्ते हिसार जाएंगे। पुलिस ने ड्रेन नंबर आठ के पास नाकाबंदी कर दी। वहां से गुजर रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोककर उनके बारे में जाना, तो पता चला कि वे पंकज उर्फ पंक्कु व गोपाल हैं। तलाशी लेने पर पंकज के पास से चार पिस्तौल और चार कारतूस तथा गोपाल के पास से एक पिस्तौल और एक कारतूस मिला। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें हथियार हिसार के एक बदमाश को देने थे। वह हथियार को यूपी के अलीगढ़ से लेकर आए थे।
विज्ञापन

हत्या के षड्यंत्र से उठा पर्दा

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह जिसको हथियार सप्लाई कर रहे थे, उसे हिसार में किसी की हत्या करनी है। एसीपी राजपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पंकज के खिलाफ पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से पंकज को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि गोपाल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed