{"_id":"67cb4791b817d12c020e8400","slug":"himanshu-dahiya-and-shubham-rathi-were-chosen-as-the-best-volunteers-sonipat-news-c-197-1-snp1002-133375-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हिमांशु दहिया व शुभम राठी को चुना सर्वोत्तम स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हिमांशु दहिया व शुभम राठी को चुना सर्वोत्तम स्वयंसेवक
विज्ञापन
फोटो 33- सोनीपत के सीआरए कॉलेज में एनएसएस शिविर के समापन समारोह में हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति
सोनीपत। छोटूराम आर्य (सीआरए) महाविद्यालय के तत्वावधान में गांव तिहाड़ की चौपाल व राजकीय उच्च विद्यालय में साप्ताहिक राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से एनएसएस समन्वयक डॉ. सविता राठी ने शिरकत की। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऊषा दहिया ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि डॉ. सविता राठी ने स्वयंसेवको को जीवन में अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए रणनीतिक कार्यप्रणाली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर स्वयंसेवक राज्य व राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। स्वयंसेवकों ने हरियाणवी लोक परंपराओं, लोक साहित्य, लोकगीतों व लोकनृत्य पर प्रस्तुतियां दी। विजेता रहे स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया।
ईकाई एक से बीए द्वितीय वर्ष के हिमांशु दहिया व ईकाई दो से शुभम राठी को सर्वोत्तम स्वयंसेवक चुना गया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में आशु, रितु व अभिषेक विजेता रहे। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में रमन पहले, शुभम राठी दूसरे व मोहित तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दिव्या ने प्रथम, मोनू ने द्वितीय व संजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में शुभम पहले, मोहित दूसरे व वंश तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रितु ने पहला, संजू ने दूसरा व कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
टीकाराम शिक्षण संस्थान के प्रधान सुरेंद्र दहिया ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी। मंच संचालन प्रो. ज्योति व प्रो. विक्रम तुषीर ने किया। इस दौरान प्रो. विक्रम तुषीर, डॉ. निधि, प्रो. सुप्रिया, प्रो. ज्योति, प्रो. प्रिती, जयदेव सहित अन्य मौजूद रहे।