{"_id":"6920cc367fc0c4faa004551d","slug":"highlighted-the-importance-of-moral-education-in-a-changing-society-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145611-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बदलते समाज में नैतिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बदलते समाज में नैतिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला
Sat, 22 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जीवन रक्षक ब्लड समिति व महाराणा प्रताप युवा समाज सेवा समिति की ओर से गढ़ी ब्राह्मणान व गढ़ी घसीटा स्थित राजकीय विद्यालयों में नैतिक शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बदलते समाज में नैतिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ईमानदारी, सम्मान, सहानुभूति, जैसे मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि जयवीर गहलावत, प्राचार्य अतुल कुमार, मुख्य अध्यापिका हरकौर ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता हुकमचंद भारद्वाज ने नैतिक शिक्षा को जीवन निर्माण का आधार बताया। उन्होंने बताया कि नैतिक शिक्षा से विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव, जिम्मेदार नागरिकता की भावना मजबूत होती है। संवाद