फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   High Level Meeting of Haryana government held in Murthal to Open Way on Kundli Border 

कुंडली बॉर्डर पर रास्ता खुलवाने की कवायद: बैठक में नहीं आए किसान, अधिकारियों ने उद्योगपतियों के साथ की चर्चा

Sun, 19 Sep 2021 01:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 01:35 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर कुंडली बॉर्डर से एक तरफ का रास्ता खुलवाने के लिए हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक रविवार को किसान नेताओं के साथ होनी थी, लेकिन किसान नेताओं ने बैठक से एक दिन पहले ही आने से मना कर दिया था। इसके बाद सोनीपत के उद्योगपतियों के साथ बैठक तय की गई।

विज्ञापन
High Level Meeting of Haryana government held in Murthal to Open Way on Kundli Border 
सोनीपत में हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में रविवार को हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें हरियाणा सरकार के एसीएस राजीव अरोड़ा व हरियाणा डीजीपी पीके अग्रवाल ने कुंडली बॉर्डर पर रास्ता खुलवाने के लिए उद्योगपतियों के साथ गहन मंथन किया। बैठक में उद्योगपतियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। 

विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर कुंडली बॉर्डर से एक तरफ का रास्ता खुलवाने के लिए हरियाणा सरकार की उच्च स्तरीय बैठक रविवार को किसान नेताओं के साथ होनी थी, लेकिन किसान नेताओं ने बैठक से एक दिन पहले ही आने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: अमरिंदर सिंह के इस्तीफे का जलियांवाला बाग कनेक्शन, केंद्र सरकार का बचाव करना कहीं भारी तो नहीं पड़ा 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेताओं ने कह दिया था कि जब उन्होंने रास्ता बंद किया ही नहीं तो वे पार्टी क्यों बने। इसके बाद सोनीपत के उद्योगपतियों के साथ बैठक तय की गई। रविवार को हुई बैठक में उद्योगपतियों ने कहा कि कुंडली क्षेत्र में करीब पांच हजार उद्योग हैं, जिनमें करीब साढ़ चार लाख मजदूर काम करते हैं। रास्ता बंद होने के कारण उद्योग बंद होने की कगार पर हैं। मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। बैठक में रास्ता खुलवाने व अन्य मुद्दों पर गहन मंथन हुआ। 

बैठक में हरियाणा सरकार के आला अधिकारियों के साथ रोहतक रेंज आईजी एडीजीपी संदीप खिरवार, सोनीपत डीसी ललित सिवाच, सोनीपत पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा, झज्जर के डीसी श्याम लाल पुनिया, झज्जर के पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल व रोहतक रेंज के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

किसान नेता बलबीर राजेवाल ने कहा था कि  सुप्रीम कोर्ट के आदेश में किसान पार्टी नहीं हैं। जवाब सरकार से मांगा गया है तो सरकार ही जवाब दे। सरकार अपनी चाल में फंसाना चाहती है लेकिन किसान हर षड्यंत्र को समझते हैं। सरकार ने रास्ता बंद किया है तो वही खोले। किसान नेताओं ने कहा कि कोरोना काल के समय जब ऑक्सीजन सिलिंडर लाने-ले जाने में लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था तो सरकार को कहा था कि दिल्ली की तरफ बनाई दीवार को मार्ग से हटाए लेकिन सरकार नहीं मानी। अब सुप्रीम कोर्ट ने जवाब मांगा है तो सरकार किसानों के कंधे पर रखकर बंदूक चलाना चाहती है। किसान नेता मंजीत राय ने बताया कि तीन कृषि कानूनों की वापसी समेत अन्य मांगें पूरी होने के बाद ही कुंडली बॉर्डर से हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed