फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   High Court judge inaugurated the warehouse

Sonipat News: हाईकोर्ट के जज ने मालखाने का किया उद्घाटन

Fri, 06 Mar 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
High Court judge inaugurated the warehouse
फोटो :: सोनीपत के खरखौदा न्यायालय का निरीक्षण करने के लिए आए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के
खरखौदा। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के जज राजेश भारद्वाज ने वीरवार को खरखौदा न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी डाॅ. पूनम भारद्वाज, जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह व उनकी पत्नी नरेंद्रपाल कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर पहुंचने पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुषमा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सूर्य करण चौधरी और बार एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष सरोहा ने उनका स्वागत किया। जज राजेश भारद्वाज ने न्यायालय परिसर में बनाए गए मालखाने का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बार रूम पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जज ने वकालत पेशे से जुड़े अनुभव साझा करते हुए अधिवक्ताओं को मेहनत, निपुणता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वकील अपनी कर्मठता और लगन के बल पर न केवल इस पेशे में सफलता हासिल कर सकता है बल्कि न्यायपालिका का भी हिस्सा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल जज सुषमा ने जज राजेश भारद्वाज के जीवन परिचय से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इस दौरान बार प्रधान आशुतोष सरोहा, उपप्रधान साहिल, सचिव अमित दहिया, सह सचिव मोहित दहिया सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed