फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hi-tech facilities will be available at Sonipat station from February 2025

Sonipat News: सोनीपत स्टेशन पर फरवरी 2025 से मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

Tue, 30 Jul 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech facilities will be available at Sonipat station from February 2025
फोटो 13- सोनीपत स्टेशन पर निर्माणाधीन मुख्य प्रवेश द्वार। संवाद
सोनीपत। रेलवे अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने व स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए कार्य ने गति पकड़ ली है। रेलवे ने सोनीपत स्टेशन पर कार्य कर रही कंपनी को फरवरी 2025 तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन पर करीब 29 करोड़ रुपये से हो रहे आधुनिक कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। रेलवे अधिकारियों के नेतृत्व में कार्यरत गुरुग्राम की कंपनी ने कार्यों को विस्तार देना शुरू कर दिया है। सोनीपत स्टेशन पर मुख्य निकासी व द्वितीय प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र सहित विभिन्न सुविधाओं पर कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्लेटफाॅर्म सतह बदलने, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, आधुनिक शौचालयों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा आधुनिक शेड नवनिर्माण, पांच स्वचालित सीढि़यां व दो लिफ्ट लगाने सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

इन सुविधाओं का भी मिलेगा लाभ
ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढि़यां लगाने का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल स्टेशन पर 3.84 करोड़ रुपये की लागत में चार और स्वचालित सीढि़यां लगाई जाएंगी। इसके बाद करीब 36 लाख रुपये की लागत से दो लिफ्ट लगेंगी, जबकि वर्टिकल गार्डन को पहले ही तैयार किया जा चुका है। दिव्यांग यात्रियों के लिए दिशा सूचक बोर्ड, ऑटोमेटिक लाइट सिस्टम, कोच गाइडेंस सिस्टम पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरीकरण के लिए दिल्ली मंडल के 14 स्टेशन शामिल

अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत दिल्ली मंडल के 14 स्टेशनों को परियोजना में शामिल किया गया है। इन स्टेशनों में सोनीपत, गोहाना, नरेला, सब्जी मंडी सहित जींद स्टेशन को भी शामिल किया गया है। विस्तार परियोजना के तहत केंद्रीय मंत्रियों से लेकर दिल्ली मंडल के वरिष्ठ अधिकारी टीमों के साथ सोनीपत स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं।


वर्जन
अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत सोनीपत स्टेशन पर निकासी व द्वितीय प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। यात्रियों को फुट ओवरब्रिज, प्लेटफाॅर्म सतह, आधुनिक शेड, शौचालय का निर्माण आधुनिक तौर पर किया जा रहा है। रेलवे ने फरवरी 2025 तक काम पूरा करवाने का लक्ष्य रखा है, ताकि यात्रियों को जल्द आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
-सुखविंद्र सिंह, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed