{"_id":"6817c75b99f3f07c7b0ebc7a","slug":"heroin-brought-from-delhi-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136187-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिल्ली से लेकर आया हेरोइन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिल्ली से लेकर आया हेरोइन, गिरफ्तार
Mon, 05 May 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत की सेक्टर-27 पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन तस्करी का आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम ने नाइट डोमिनेशन के दौरान कुंडली के पास से कार सवार युवक को 16.55 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओल्ड डीसी रोड, सोनीपत निवासी लव उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली से हेरोइन लेकर आया था।
सीआईए सेक्टर-27 प्रभारी अनिल पंवार ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एएसआई संदीप कुमार साथी कर्मियों के साथ नाइट डोमिनेशन के दौरान गश्त पर थे। सूचना मिली कि कार सवार युवक दिल्ली से तस्करी कर हेरोइन लेकर आएगा। इस पर टीम ने नाकाबंदी कर दी। तड़के दिल्ली की तरफ से आ रही कार को रोककर चालक ने पूछा तो उसने अपना नाम लव उर्फ प्रिंस बताया। पुलिस ने औषधि नियंत्रक अधिकारी मुंशी राम के सामने तलाशी ली तो उसके पायजामे की जेब से 16.55 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन को दिल्ली से लाकर सोनीपत में बेचता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।