फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Heritage and City Walk will fill the youth with enthusiasm, Tourism Minister will visit Badkhalsa Memorial today

Sonipat News: हेरिटेज एंड सिटी वाक युवाओं में भरेगी जोश, पर्यटन मंत्री आज आएंगे बढ़खालसा मेमोरियल

Fri, 29 May 2026 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 May 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Heritage and City Walk will fill the youth with enthusiasm, Tourism Minister will visit Badkhalsa Memorial today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शनिवार को हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से आयोजित दूसरी हेरिटेज एंड सिटी वॉक में एथनिक इंडिया, राई में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। आओ चलें अपनी विरासत के साथ मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों से युवाओं व पर्यटकों को जोड़ना है।
हेरिटेज एंड सिटी वॉक शनिवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्रदेश के सात प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर आयोजित की जाएगी। सोनीपत स्थित एथनिक इंडिया राई से बढ़खालसा मेमोरियल तक विशेष वॉक आयोजित होगी। इसमें पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा प्रतिभागियों के साथ ऐतिहासिक स्थल का दौरा करके ऐतिहासिकता से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से पिंजौर, मोरनी हिल्स, कुरुक्षेत्र, सूरजकुंड, रेवाड़ी, बल्लभगढ़ और एथनिक इंडिया राई सहित सात स्थानों को इस कार्यक्रम के लिए चिह्नित किया गया है। प्रत्येक स्थल पर हेरिटेज गाइड की व्यवस्था की गई है जो प्रतिभागियों को ऐतिहासिक स्थलों की विशेषताओं और उनके गौरवशाली इतिहास की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजौर में यादवेंद्र गार्डन, गुरुद्वारा मंजी साहिब, भीमा देवी टेंपल साइट म्यूजियम, धारामंडल पिंजौर और प्राकृतिक बावड़ी का भ्रमण करवाया जाएगा। मोरनी हिल्स में ऐतिहासिक मोरनी किला, कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर तीर्थ स्थल, विराट स्वरूप और महाभारत अनुभव केंद्र संग्रहालय को शामिल किया गया है।

वहीं, सूरजकुंड में ऐतिहासिक जलाशय से असोला-भाटी वन्यजीव अभ्यारण्य तक भ्रमण होगा। रेवाड़ी में सैंडपाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स से बड़ा तालाब तक और बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल से रानी की छतरी तक वॉक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed