फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Helped needy women by giving them ration and blankets

Sonipat News: जरूरतमंद महिलाओं को राशन व कंबल देकर किया सहयोग

Mon, 23 Dec 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Helped needy women by giving them ration and blankets
फोटो 19- सोनीपत के गुड़ मंडी ​स्थित अग्रसेन परिसर में कार्यक्रम के दौरान मौजूद अखिल भारतीय अग्र
सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित अग्रसेन परिसर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनआरआई सिंगापुर निवासी सोहनलाल जिंदल व उनके परिवार ने अग्रवाल समाज की करीब 60 जरूरतमंद विधवा महिलाओं को राशन किट, एक-एक कंबल व 500 रुपये की नकदी देकर उनका सहयोग किया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन संजय सिंगला ने बताया कि सम्मेलन की ओर से दानवीर विभूतियों व अग्रवाल समाज के सहयोग से करीब 13 वर्ष से विधवा पेंशन वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें जरूरतमंद विधवाओं व परिवारों को मासिक पेंशन उनके बैंक खाते में भिजवाई जा रही है। महिला अध्यक्ष बबीता जिंदल व महामंत्री संगीता मंगला ने बताया कि सम्मेलन की जिला इकाई एकत्रित होकर समाज में सहयोग के लिए तत्पर हैं। भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा। सभी ने सोहनलाल जिंदल व उनके परिवार का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री अधिवक्ता अरविंद मित्तल, प्रेम नारायण गुप्ता, प्रवीण गोयल, जितेंद्र गुप्ता, संजीव अग्रवाल, अधिवक्ता सूरज राय जैन, सुभाष जिंदल, मास्टर यशपाल गोयल, युवा अध्यक्ष अनुज मंगला, विवेक गर्ग, गुड़ मंडी के प्रधान सुरेश गुप्ता, प्रदीप बंसल, अनीता, मोनिका व बबीता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed