फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health services will remain closed in government hospitals on 8th and 9th.

Sonipat News: सरकारी अस्पताल में 8 और 9 को बंद रखेंगे स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 05 Dec 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Health services will remain closed in government hospitals on 8th and 9th.
सोनीपत। सरकारी अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की सीधी भर्ती के विरोध और संशोधित एसीपी संरचना की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर चिकित्सकों का आंदोलन जारी है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. नितिन फलस्वाल ने वीरवार को इस मामले में उच्च अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर विरोध की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला प्रधान डॉ. नितिन फलस्वाल ने बताया कि हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर सभी चिकित्सक 8 व 9 दिसंबर को अस्पताल में सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद रखेंगे। इस दौरान ओपीडी, आपातकालीन, पोस्टमार्टम, ऑपरेशन, प्रसूति विभाग, वीआईपी ड्यूटी सहित सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि 9 दिसंबर तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता है तो सभी स्वास्थ्य सेवाओं को अनिश्चितकालीन बंद क दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। जिला प्रधान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने पहले उन्हें आश्वासन दिया था कि एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं की जाएगी बल्कि विभागीय पदोन्नति के आधार पर नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है। इसकी वजह से विभाग में कार्यरत चिकित्सकों में रोष है। उन्होंने कहा कि यदि एसएमओ की सीधी भर्ती की गई तो वर्तमान में कार्यरत चिकित्सकों की पदोन्नति रुक जाएगी। इस फैसले के विरोध में सभी चिकित्सक 8 दिसंबर से सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखेंगे।

उन्होंने कहा कि विभाग को अपने पूर्व आश्वासन का सम्मान करते हुए पदोन्नति नीति के तहत ही एसएमओ की नियुक्ति करनी चाहिए। जिससे विभागीय अधिकारियों में न्याय और पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed