फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health records can be shared securely via ABHA.

Sonipat News: आभा से सुरक्षित तरीके से साझा किए जा सकेंगे स्वास्थ्य रिकॉर्ड

Thu, 01 Oct 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Health records can be shared securely via ABHA.
फोटो: सोनीपत लघु सचिवालय में कार्यशाला के दौरान सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिध
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। लघु सचिवालय में बुधवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का संचालन हरियाणा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के क्षमता निर्माण अधिकारी डॉ. अंकित शर्मा ने किया।
कार्यशाला में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा), स्वास्थ्यकर्मी पंजीकरण और स्वास्थ्य सुविधा पंजीकरण समेत मिशन के प्रमुख डिजिटल घटकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अलंकृता गेरा ने बताया कि आभा नागरिकों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने की महत्वपूर्ण पहल है। नागरिक की सहमति के आधार पर स्वास्थ्य रिकॉर्ड संबंधित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के साथ सुरक्षित तरीके से साझा किया जा सकता है। इससे उपचार के दौरान मरीज की आवश्यक स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध रहने और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन और उप सिविल सर्जन डॉ. अनीता सहारण ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने में सहयोग का आह्वान किया।
स्वास्थ्यकर्मी व संस्थानों के पंजीकरण पर जोर
कार्यशाला में सभी पात्र सरकारी व निजी स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों तथा स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसमें अस्पताल, चिकित्सालय, नर्सिंग होम, जांच केंद्र, प्रयोगशालाएं, औषधालय, आयुष स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। चिकित्सा संघों और संबंधित नियामक परिषदों से अपने सदस्यों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया।

दो संस्थान मॉडल स्वास्थ्य सुविधा
जिले में एसडीएच गोहाना और ट्यूलिप मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मॉडल स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में चिह्नित किया गया है। कार्यशाला में इन संस्थानों के अनुभवों को अन्य स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इस दौरान सरकारी व निजी स्वास्थ्य क्षेत्र के बीच समन्वय, स्वास्थ्यकर्मियों व संस्थानों के पंजीकरण और मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समयबद्ध कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed