फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health department will screen TB infected people in collaboration with World Health Partner

Sonipat News: वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग करेगा टीबी संक्रमितों की स्क्रीनिंग

Thu, 10 Oct 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Health department will screen TB infected people in collaboration with World Health Partner
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग टीबी के मरीजों की देखभाल के लिए वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर संस्था के सहयोग से उनकी स्क्रीनिंग करेगा। इस दौरान टीम हाई रिस्क क्षेत्र में घर-घर जाकर पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी मरीज, उसके परिजनों की स्क्रीनिंग करेगी। जिससे पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति टीबी से पीड़ित है या नहीं। जांच के तुरंत बाद ही रिपोर्ट मिनटों के अंदर निकाल कर दे दी जाएगी। जिससे उन मरीजों को समय पर उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हे। टीबी मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा सकेगी। मरीजों की पहचान करने का अभियान इस माह से शुरू कर दिया जाएगा। टीम फील्ड में उतर कर मरीजों जांच करेगें। जिले में हर महीने 300 टीबी के मरीज पाए जाते हैं। वर्ष 2023 में टेस्टिंग बढ़ाई तो 4241 नए मरीज मिले थे। इससे पहले वर्ष 2022 में टीबी के 3750 मरीज मिले। वर्तमान में अब टीबी के 2997 मरीज हैं।
विज्ञापन

-
वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर संस्था की टीम के साथ घर-घर जाकर टीबी संक्रमितों की पहचान की जाएगी। यदि संदिग्ध मरीज पाया जाता है तो उसका तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. तरुण यादव, उप सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed