फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Headquarters takes a firm stance on delays in verification.

Sonipat News: सत्यापन में देरी काे लेकर मुख्यालय का कड़ा रुख

Wed, 10 Dec 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Headquarters takes a firm stance on delays in verification.
सोनीपत। प्राकृतिक खेती पद्धति के तहत किसानों के खेतों के सत्यापन कार्य में हो रही देरी पर मुख्यालय ने कड़ा रूख अपनाया है। कृषि विभाग के मुख्यालय ने सभी जिला कृषि उप निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि सत्यापन का कार्य जल्द पूरा किया जाए। प्रदेश में करीब 1 लाख एकड़ भूमि के सत्यापन के लक्ष्य में अब तक 12,106 एकड़ भूमि का सत्यापन हुआ है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से विभिन्न तरह की सब्सिडी मुहैया करवाई जाती हैं। सब्सिडी पाने के लिए किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। सत्यापन के लिए ब्लाॅक स्तर पर टीमों का गठन भी किया गया है लेकिन विभाग अपने लक्ष्य से काफी दूर है। सोनीपत में प्राकृतिक खेती पद्धति के तहत 6000 एकड़ भूमि का सत्यापन किया जाना है, लेकिन अब तक केवल 1261 एकड़ भूमि का ही सत्यापन हो पाया है, जबकि 280 प्रदर्शनी लगाई जा चुकी है। कृषि उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती पद्धति के तहत खेती करने वाले किसानों के खेतों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed