फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Head of Khatu Shyam temple arrested, sent to judicial custody

Sonipat News: खाटू श्याम मंदिर का प्रधान गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Head of Khatu Shyam temple arrested, sent to judicial custody
नई अनाज मंडी के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर के प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रधान पर मंदिर के सामने फूल बेचने वाली महिला को जातिसूचक शब्द कहने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज था। एससीएसटी वर्ग के लोगों ने मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

महिला ने 13 अक्तूबर को मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस को बताया था कि वह मंदिर के पास फूलों की रेहड़ी लगाती है, उसके साथ ढाबा संचालक ने झगड़ा किया था। इसके बाद मंदिर प्रधान राकेश मित्तल ने आकर जातिसूचक शब्द कहे थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। परंतु काफी दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर लोगों ने 16 नवंबर को गिरफ्तारी की मांग की थी। मामले में अब एएसपी, खरखौदा मयंक गुप्ता की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंदिर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को मंदिर प्रधान को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed