{"_id":"65c66933159a08788b056ee3","slug":"hch-exam-tomorrow-roadways-will-run-special-buses-sonipat-news-c-197-1-snp1002-113554-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एचसीएच परीक्षा कल, रोडवेज चलाएगा विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एचसीएच परीक्षा कल, रोडवेज चलाएगा विशेष बसें
Fri, 09 Feb 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
सोनीपत। हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 फरवरी को दो सत्रों में होने वाली परीक्षा को लेकर शनिवार से ही बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। रविवार को भी सुबह चार बजे से बसें विभिन्न रूटों पर रवाना की जाएंगी। परीक्षार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
एचसीएस की परीक्षा को लेकर प्रदेश के छह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र व पंचकूला शामिल हैं। मुख्यालय ने सभी रोडवेज डिपो में पत्र जारी कर परीक्षार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए विशेष बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें उचित संख्या में सोनीपत बस अड्डा व उप केंद्र गोहाना में उपलब्ध रहेंगी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जाएगी। हालांकि इस बार सफर निशुल्क नहीं रहेगा।
नोडल अधिकारी नियुक्त
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों को समय पर बसें उपलब्ध करवाने व उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सोनीपत बस अड्डा के लिए कर्मशाला प्रबंधक अभिनव सिंगला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संस्थान प्रबंधक सुरेंद्र दुग्गल को नोडल अधिकारी के सहायक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उप केंद्र गोहाना में संग्रह क्रय अधिकारी रणबीर वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ निरीक्षक कार्यवाहक संस्थान प्रबंधक राकेश सैनी को सहायक के तौर पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
वर्जन
एचसीएस की परीक्षा 11 फरवरी को दो सत्रों में प्रदेश के छह जिलों में आयोजित की जाएगी। जिले से परीक्षा देने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थी जाएंगे। परीक्षार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकें और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सके, इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। बसों का संचालन रविवार सुबह चार बजे से किया जाएगा। बसों की उचित व्यवस्था करवाने व उनका संचालन करवाने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। -डॉ. मनोज कुमार, उपायुक्त, सोनीपत