फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   HBSE: Testing of students' knowledge will start from today, preparations complete

एचबीएसई : आज से शुरू होगी विद्यार्थियों के ज्ञान की परख, तैयारी पूरी

Thu, 27 Feb 2025 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Feb 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
HBSE: Testing of students' knowledge will start from today, preparations complete
बलरामपुर के महदेइया में ​शिव मंदिर में भोलेनाथ को जला​भिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की वीरवार से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षाओं से विद्यार्थियों के ज्ञान की परख होगी।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 76 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय का पेपर देंगे। बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को स्कूल पोशाक में स्कूल पहचान पत्र, आधार कार्ड, सत्यापित एडमिट कार्ड व लेखन सामग्री ही लेकर आनी होंगी।
बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए 76 परीक्षा केंद्रों में 14 संवेदनशील व सात अति संवेदनशील की श्रेणी में शामिल किए गए हैं। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र गोहाना खंड में हैं। यहां बनाए गए 22 परीक्षा केंद्रों में कथूरा, भैंसवाल कला सहित पांच परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील हैं। जबकि 14 संवेदनशील केंद्रों में से पांच गोहाना में ही हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग की गोहाना पर पूरी नजर रहेगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। शिक्षा विभाग ने नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के लिए कड़े प्रबंध किए है। प्रवेश-पत्र पर क्यूआर कोड के सत्यापन के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। क्यूआर कोड को स्कैन कर परीक्षार्थी की फोटो व अन्य विवरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

डीईओ सहित छह उड़नदस्ता टीमें रखेंगी निगरानी
बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करने के लिए व्यापक कदम उठाए गए हैं। नकलचियों पर लगाम कसने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सहित उड़नदस्ता की छह टीमें गठित की गई हैं। इनमें सभी एसडीएम फ्लाइंग के साथ ही बोर्ड की क्वेश्चन पेपर फ्लाइंग भी शामिल रहेगी। यह उड़नदस्ता टीमें परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। पिछले वर्ष सिर्फ बोर्ड की उड़नदस्ता टीमों ने ही केंद्रों का निरीक्षण किया था। उड़नदस्ता टीमों के साथ सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो रही हैं। जिले में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 14 संवेदनशील व सात अतिसंवेदनशील हैं। जिन पर कड़ी नजर रहेगी। नकल रहित परीक्षा संचालित करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।
-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed