फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hasla played the bugle of struggle in protest against wrong rationalization and normalization

गलत रेशनेलाइजेशन व नॉर्मलाइजेशन के विरोध में हसला ने बजाया संघर्ष का बिगुल

Mon, 22 Aug 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hasla played the bugle of struggle in protest against wrong rationalization and normalization
हरियाणा सेकेंडरी शिक्षा विभाग की तरफ से ट्रांसफर ड्राइव के दौरान किए गए रेशनलाइजेशन व नॉर्मलाइजेशन के विरोध में हरियाणा स्कूल लेक्चरर्ज एसोसिएशन (हसला) ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। इसके तहत सोमवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। हसला की मुहिम का राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ व पंजाबी अध्यापक संघ ने भी समर्थन किया है। सोमवार को जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक एक साथ सीएम आवास का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ रवाना होंगे।
विज्ञापन

हसला सोनीपत जिला अध्यक्ष नरेंद्र सहरावत ने बताया कि शिक्षा विभाग की तबादला नीति मुख्यमंत्री मनोहर लाल की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिस सपने के साथ सीएम ने इस योजना को शुरू किया था, यह वैसे ही आगे बढ़ जाती तो शायद परिणाम कुछ और ही होते। इस योजना को शिक्षा विभाग के अधिकारी बदलाव कर पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। जिस कारण शिक्षकों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे पहले हसला सहित तमाम शिक्षक संगठन विसंगतियों को दूर करने के लिए शिक्षा मंत्री व विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। विभाग के अधिकारी समस्या का निवारण करने के बजाय पदों को खत्म करने में लगे हुए हैं। जिसके विरोध में शिक्षकों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed