{"_id":"4d383892d25c522061d584161133be46","slug":"has-become-a-hit-on-the-future-of-the-children-at-the-school-lock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के भविष्य पर बन आई तो स्कूल पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के भविष्य पर बन आई तो स्कूल पर जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लुहारी टिब्बा स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में कार्यरत एक अध्यापिका पर पढ़ाई में लापरवाही बरतने के आरोप में बुधवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।
ताला जड़ने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके ग्रामीणों ने ताला खोला।
गांव लुहारी टिब्बे में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बने राजकीय माध्यमिक स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका न तो स्कूल समय पर आती हैं और न ही बच्चों को सही तरीके से पढ़ाती हैं। बल्कि उन्हें नकल करने के लिए प्रेरित करती हैं। शिक्षिका की लापरवाही के चलते उनके बच्चों की शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। बच्चों और अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को स्कूल पर ताला जड़ दिया। सूचना पर शिक्षा विभाग के आला अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखी तथा शिक्षिका के तबादले की मांग की। वहीं शिक्षिका ने आरोपों का खंडन करते हुए पूरी इमानदारी से नौकरी करने की बात कहीं। इस दौरान कई घंटों तक अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच बैठक चलती रही। अधिकारियों के व्यवस्था को सुधारने के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।