फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryanvi folk art is a symbol of pride

गौरव का प्रतीक है हरियाणवी लोक कला : प्रो. सुदेश

Wed, 16 Sep 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi folk art is a symbol of pride
फोटो - बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती देती छात्राएं। स्रोत -

विज्ञापन
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में मंगलवार को दो दिवसीय हरियाणा रंगोत्सव का समापन हुआ। छात्र कल्याण निदेशालय की ओर से हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल और धर्मपुत्र कला मंच, गोहाना के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल और हरियाणवी गायक एवं हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के सहायक निदेशक गगन हरियाणवी मुख्य अतिथि रहे।
कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि हरियाणा की लोक कलाएं और परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं। लोकगीत, नृत्य और वाद्य यहां की जीवनशैली को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के दौर में सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना जरूरी है।
विज्ञापन

पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल ने कहा कि लोक कलाएं प्रदेश के जनजीवन, संघर्ष और सामाजिक मूल्यों की अभिव्यक्ति हैं। लोक कलाकार इन्हें आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गगन हरियाणवी ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को प्रदेश की संस्कृति से जोड़ने में सहायक हैं। इस अवसर पर प्रो. श्वेता, डॉ. मोनिका और डॉ. ईशानी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed