फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana will become strong by winning the battle against drugs: Chief Minister

नशे के खिलाफ लड़ाई जीतकर धाकड़ बनेगा हरियाणा : मुख्यमंत्री

Mon, 31 Mar 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 31 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Haryana will become strong by winning the battle against drugs: Chief Minister
सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में आयोजित हाफ मैराथन में दौड़ लगाते मुख्यमंत्री नायब सैनी,
सोनीपत। सोनीपत हाफ मैराथन जैसे आयोजन का उद्देश्य प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। हमारा लक्ष्य प्रदेश को पूरी तरह नशामुक्त करना है। नशे के खिलाफ लड़ाई को जीतकर हमारा प्रदेश धाकड़ बनेगा। सरकार लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ ही नशे पर कड़ा प्रहार कर रही है। ये बात मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित सोनीपत हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौड़ मिलकर चलने की प्रेरणा देने वाली है। खेलों के प्रति जागरूकता पैदा कर नशे के खिलाफ पूरे समाज को लामबंद करने वाली दौड़ है। इस तरह के आयोजन से न केवल सामाजिक जागरूकता आती है, बल्कि हम सभी के अंदर उत्साह और उमंग का संचार भी होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते है। स्वस्थ समाज देश-प्रदेश के विकास व उत्थान की पहली सीढ़ी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज में कुरीतियां न हों और वह नशे जैसी बुराई से मुक्त हों, इसी उद्देश्य से प्रदेश में सुविधाओं का विस्तार कर खेलों को बढ़ावा दिया है। युवाओं और सभी नागरिकों को नशे की बुराई से दूर रखने का अभियान भी चलाया है। मैराथन भी इसी अभियान का हिस्सा है। हाफ मैराथन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया। 60 साल से 80 साल के वरिष्ठ नागरिकों ने भी खूब दौड़ लगाई। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, पवन खरखौदा, देवेंद्र कादियान व मेयर राजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

मैराथन और राहगीरी से किया जा रहा जागरूक

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैराथन और राहगीरी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त, 2019 को फिट इंडिया कार्यक्रम शुरू किया था। प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया कार्यक्रम शुरू करके फिटनेस को लोगों की जीवन शैली का अभिन्न अंग बना दिया है। भारत ने विश्वभर को योग का मूलमंत्र भी दिया है। मैराथन में उमड़ी भीड़ से पता चल रहा है कि लोग फिटनेस के प्रति संकल्पबद्ध हो चुके हैं। इसका आयोजन सरकार के हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। हरियाणा उदय अभियान के तहत अब तक 2,482 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें साढ़े 16 लाख लोगों ने भाग लिया है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा आउटरीच कार्यक्रम साबित हुआ है। राहगीरी, साइक्लोथॉन, अपराध व नशे से प्रभावित क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं, नशामुक्त अभियान, वरिष्ठ नागरिकों को गोद लेना, पुलिस पाठशाला कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed