फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Super-100: 89 students from the district will appear for the exam, admit cards will be available for download from the fifth.

हरियाणा सुपर-100 : जिले के 89 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, पांच से डाउनलोड होगा प्रवेश पत्र

Sat, 04 Apr 2026 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana Super-100: 89 students from the district will appear for the exam, admit cards will be available for download from the fifth.
सोनीपत। शिक्षा विभाग ने हरियाणा सुपर-100 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026–28 के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 मार्च को प्रथम चरण के घोषित परिणाम के अनुसार प्रदेश से 2113 व सोनीपत से 89 विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। चयनित विद्यार्थी पांच अप्रैल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद 19 से 27 अप्रैल के मध्य परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट अकादमिक वातावरण प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए सक्षम बनाना है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीएसएस) एवं नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में परीक्षा को तीन अलग-अलग बैचों में बांटा गया है। पहला बैच 19 से 21 अप्रैल, दूसरा बैच 22 से 24 अप्रैल व तीसरा बैच 25 से 27 अप्रैल तक परीक्षा देगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा सुपर-100 के कैंपस में आमंत्रित किया जाएगा। प्रत्येक बैच में करीब 700-700 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यार्थी प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय और तिथि पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। दूसरे चरण में विद्यार्थियों को तीन दिनों के विशेष रेजिडेंशियल अकादमिक प्रशिक्षण में रखा जाएगा, जहां उन्हें विषय विशेषज्ञों की ओर से पढ़ाया जाएगा। इसके पश्चात उनका मूल्यांकन परीक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों का अंतिम चयन कर उन्हें दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ब्लॉक में कितने विद्यार्थी चयनित
सोनीपत - 17
राई - 20
गोहाना - 13
गन्नौर - 12
कथूरा - 05
खरखौदा - 07
मुंडलाना - 15
कुल - 89
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed