फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana State Olympic Games: Kurukshetra women's team became champion by winning two gold medals

हरियाणा राज्य ओलंपिक खेल : कुरुक्षेत्र की महिला टीम दो स्वर्ण पदक जीतकर बनी चैंपियन

Sat, 08 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Haryana State Olympic Games: Kurukshetra women's team became champion by winning two gold medals
फोटो 13: सोनीपत के प्रताप स्कूल में हुई कराटे प्रतियोगिता के समापन पर ​खिलाड़ियों के साथ खेल वि
खरखौदा (सोनीपत)। 27वें हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों के तहत प्रताप स्कूल में कराई जा रही कराटे प्रतियोगिता का समापन हो गया। काता और कुमिते स्पर्धा में कुरुक्षेत्र की महिला टीम ने दो स्वर्ण और हिसार की टीम ने दो रजत पदक जीते। काता स्पर्धा में भिवानी व रोहतक ने कांस्य और कुमिते स्पर्धा में अंबाला व फतेहाबाद कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

समापन सत्र के मुख्य अतिथि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति अशोक कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने भर का माध्यम नहीं बल्कि खेल अनुशासन, परिश्रम और धैर्य की जीवनशैली भी सिखाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का लक्ष्य ओलिंपिक तक पहुंचना होना चाहिए, ताकि राष्ट्रीय ध्वज विश्व मंच पर लहराए और भारत की पहचान नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।
कुलपति ने युवा खिलाड़ियों में दिख रही ऊर्जा और लगन की सराहना की। कहा कि हरियाणा की मिट्टी में प्रतिभा की कमी नहीं है। यदि खिलाड़ी सही दिशा और प्रशिक्षण पाएं तो ओलंपिक में नियमित रूप से पदक जीतना हमारे लिए भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष व विधायक पवन ने कहा कि खेल व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारते हैं और समाज को अनुशासन व समर्पण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सरकार द्वारा खेल सुविधाओं और खेल संरचना को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इस अवसर पर इंडिया कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष बैकुंठ सिंह, सचिव योगेश कालरा, हरियाणा खेल कराटे संघ के सचिव अनूप व सह सचिव अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed