फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Sonipat got one star rating for the first time in cleanliness survey 2023

Haryana: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में प्रदेश में एकमात्र सोनीपत को पहली बार वन स्टार रेटिंग मिली

Mon, 08 Jan 2024 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 07:41 PM IST
सार

शहरी विकास मंत्रालय की ओर से सर्वे के बाद सोनीपत शहर को वन स्टार रेटिंग मिली है। नगर निगम की ओर से कूड़ा मुक्त शहर को तीन स्टार रेटिंग के लिए आवेदन  किया था।

विज्ञापन
Haryana: Sonipat got one star rating for the first time in cleanliness survey 2023
स्वच्छता सर्वेक्षण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा प्रदेश में एकमात्र सोनीपत शहर को पहली बार एक स्टार रेटिंग मिली है। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत कूड़ा मुक्त शहरों की रेटिंग जारी की गई है। इसमें प्रदेश से केवल सोनीपत शहर को ही देशभर के कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


स्टार रेटिंग हासिल करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने शहरी विकास मंत्रालय में दो बार आवेदन किया था। पहले सोनीपत जीरो स्टार रेटिंग वाले शहर में शामिल रहा। इसके बाद नगर निगम की ओर से शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठाए और तीन स्टार रेटिंग हासिल करने के लिए आवेदन किया। 
विज्ञापन


इस तरह से हुआ सर्वे
शहरों को अलग-अलग पैमाने पर मापा गया था। रोजाना सफाई, सिंगल प्लास्टिक यूज़ पर बैन, नालों की सफाई, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि को इसमें शामिल किया गया था। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी शहर को मापा गया। इसके बाद कूड़ा मुक्त शहरों की रेटिंग में सोनीपत शहर को वन स्टार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरऑल परफार्मेंस देखने के बाद पहली बार मिली रेटिंग 
स्टार रेटिंग के लिए शहर का ओवरऑल परफार्मेंस देखा गया। स्वच्छता टीम ने शहर के आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था देखी। शहर में डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित की व्यवस्था और कचरा गाड़ियों की स्थिति देखी गई। इसके अलावा पब्लिक व सार्वजनिक शौचालयों और अन्य जन सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। नगर निगम की ओर से मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत रिड्यूज रियूज रिसाइकिल (आरआरआर) सेंटर की शुरुआत की गई। शहर में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में नागरिकों से फीडबैक भी लिए गए। 

सोनीपत को कब कितनी रैकिंग मिली 
  • वर्ष               स्थान
  • 2017             243
  • 2018             156
  • 2019             161
  • 2020             103
  • 2021             235
  • 2022             139

स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद 
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस साल स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी सुधार होने की उम्मीद है। स्वच्छता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम किए गए हैं। डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था में भी सुधार लाया गया है। सफाई के संसाधनों में वृद्धि की गई है। स्वच्छता में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। रैंकिंग की घोषणा 11 जनवरी को हो सकती है।

प्रदेश में एकमात्र सोनीपत शहर को पहली बार वन स्टार मिलना खुशी की बात है। अब सात स्टार लेने के लिए अनेक कदम उठाए जाएंगे। शहर में लोगों की सुविधा के लिए कई कचरा प्वाइंटों को खत्म किया गया और कचरा गाड़ियों को बढ़ाने की कोशिश की गई। निगम अधिकारियों, कर्मियों व शहर की जनता के सहयोग से यह उपलब्धि मिली है। -निखिल मदान, मेयर, नगर निगम   


शहर में गोहाना रोड, ओल्ड डीसी रोड, गढ़ शहजानपुर से कचरा प्वाइंट खत्म किए गए हैं। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जनता का सहयोग लिया गया और अनेक कदम उठाए गए हैं। इसके माध्यम से सोनीपत शहर को पहली बार वन स्टार रेटिंग मिली है।  -विश्राम कुमार मीणा, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed