{"_id":"583f25084f1c1bb61fde70b0","slug":"haryana-sonipat-ghona-ig-award-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएस विवि की छात्रा सोनिया को मिला आईजी अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएस विवि की छात्रा सोनिया को मिला आईजी अवॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो, गोहाना
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्वारा आईजी अवॉर्ड प्राप्त करती विश्वविद्यालय की छात्रा सोनिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की एनएसएस की द्वितीय इकाई की छात्रा सोनिया को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आईजी अवॉर्ड से सम्मानित किया। विश्वविद्यालय की एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सुषमा जोशी ने बताया कि यह सम्मान 19 नवंबर को मिला है। उन्होंने बताया कि हरियाणा से केवल दो स्वयं सेविकाओं को यह सम्मान मिला है, जिसमें से एक छात्रा महिला विश्वविद्यालय की है।
इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग की प्रिंसिपल डॉ. वीणा ने कहा कि ये सुषमा जोशी के मार्गदर्शन की बदौलत ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमारी छात्राएं इस अवॉर्ड से नवाजी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सेविकाएं समाज को जागरूक व एक करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशा कादयान ने भी एनएसएस को-ऑर्डिनेटरश सुषमा जोशी व छात्रा सोनिया को बधाई दी।