फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Roadways: Bus service will be started from Sonipat to Alwar

Haryana Roadways: सोनीपत से अलवर तक शुरू की जाएगी बस सेवा, इन जिलों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Mon, 08 Apr 2024 10:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Apr 2024 10:40 PM IST
सार

यह बस सोनीपत से चलकर बहादुरगढ़, गुरुग्राम और सोहना होते हुए अलवर पहुंचेगी। रोडवेज अधिकारियों ने नया रूट शुरू करने के लिए ट्रायल शुरू किया है।  दो बसें भेजी जा रही। ट्रायल परिणाम बेहतर रहे तो सप्ताह के अंदर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
Haryana Roadways: Bus service will be started from Sonipat to Alwar
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज डिपो में बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही रोडवेज अधिकारी अब रूट बढ़ाने को तवज्जो दे रहे हैं। इस कड़ी में अब राजस्थान के शहर अलवर तक बस चलाने की योजना तैयार की गई है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सोनीपत डिपो से अलवर तक ट्रायल के तौर पर दो बसें रवाना की जा रही हैं। ट्रायल सफल रहने पर रूट पर बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे सोनीपत वासी राजस्थान जाने के लिए सीधी बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


सोनीपत बस डिपो में नई बसें आने के बाद से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और नए रूट भी शुरू किए जा रहे हैं, जिससे सोनीपत का विभिन्न शहरों के साथ सीधा संपर्क स्थापित हो सके और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। इसके लिए नए रूटों पर बस सेवाएं शुरू करने की रुपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन


इनमें उन रूटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिन रूटों पर पर्यटक अधिक जा सकते हैं। राजस्थान का अलवर शहर भी अपने औद्योगिक क्षेत्र के साथ प्राचीन किले, सिटी पैलेस के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में रोडवेज विभाग ने सोनीपत से अलवर के लिए ट्रायल के तौर पर बसें चलानी शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी सप्ताह से नियमित बसें चलने की उम्मीद
सोनीपत बस डिपो से अलवर के लिए मौजूदा समय में दो बसों को ट्रायल के आधार पर भेजा जा रहा है। यह बसें सोनीपत बस अड्डे से चलकर बहादुरगढ़ होते हुए पहले गुरुग्राम, फिर सोहना होते हुए अलवर रवाना हो रही हैं। यह रूट शुरू होने के बाद सोनीपत से गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। साथ ही यात्रियों को सोनीपत से सोहना के लिए भी सीधी बस सेवा मिल सकेगी।


सोनीपत डिपो में नई बसें आने के बाद बसों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए नए रूट शुरू किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अलवर रूट पर बसें चलाने की योजना तैयार की है। शुरुआत में इस रूट पर ट्रायल के आधार पर बसें रवाना की जा रही है। ट्रायल सफल रहा तो इसे नियमित कर दिया जाएगा। -विरेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed