फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana is the growth engine of the country: Cooperation Minister

देश का ग्रोथ इंजन है हरियाणा : सहकारिता मंत्री

Tue, 07 Oct 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Haryana is the growth engine of the country: Cooperation Minister
फोटो : 04: सोनीपत के गोहाना में प्रेस वार्ता करते सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन
गोहाना। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का ग्रोथ इंजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड संकल्प को सिद्ध करने में हरियाणा अन्य राज्यों के सामने उदाहरण पेश करेगा। आज स्वदेशी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार हर युवा को नौकरी करने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री सोमवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर सिंचाई विश्राम गृह, गोहाना में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत निर्माण का जो लक्ष्य रखा है उसका मार्ग आत्मनिर्भरता से होकर जाता है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल का अभियान आज पूरे देश का मंत्र बन गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान जन आंदोलन का रूप ले रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से शुरू होकर भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मार्केट कमेटी गोहाना चेयरमैन कृष्ण सैनी, शेर सिंह बेडवाल, भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा व महेंद्र चिड़ाना, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, सूरत सिंह, जगबीर जैन, कुलदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed