{"_id":"65c7bf3645c9859e5e0eccdf","slug":"haryana-grocery-seller-shot-cash-and-dvr-looted-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: परचून सामान के विक्रेता को गोली मारकर नकदी व डीवीआर लूटी, तीन बदमाशों ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: परचून सामान के विक्रेता को गोली मारकर नकदी व डीवीआर लूटी, तीन बदमाशों ने की वारदात
Sat, 10 Feb 2024 11:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:53 PM IST
सार
बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार के कंधे में गोली लगी है, गंभीर हालत में बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कितनी नकदी लूटी अभी पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में मेरठ रोड स्थित बहालगढ़ में परचून सामान के थोक विक्रेता को गोली मारकर बदमाश नकदी लूटकर भाग गए। बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाश भागते हुए दुकान से सीसीटीवी की डीवीआर भी उठा ले गए। दुकानदार के कारिंदों ने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया और घायल को बहालगढ़-सोनीपत रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। कितनी नकदी लूटी गई इसका पता नहीं लग सका है।
गांव बहालगढ़ निवासी राजेश मेरठ रोड पर परचून की थोक के सामान की दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान पर कारिंदे शांति के साथ मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक दुकान में पहुंचे। उनमें से एक युवक सिर पर हेलमेट पहने था। उन्होंने आते ही राजेश से नकदी लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस पर राजेश ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर एक युवक ने उनके कंधे में गोली मार दी जिससे वह घायल होकर गिर गए। इसके बाद बदमाश नकदी लूटकर भागने लगे। इसी दौरान व रुके और सीसीटीवी की डीवीआर भी लेकर भाग निकले। कारिंदे ने लोगों को बुलाया और पुलिस व परिजनों को बताया।
घायल दुकानदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। घायल के बयान नहीं लिए जाने के चलते कितनी नकदी लूटी गई इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार को गोली मारने की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। अस्पताल में घायल के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है जिससे हमलावरों का पता लगाकर काबू किया जा सके। -इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़