फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Gohana will soon be made a district, CM said - formalities are being completed

Haryana: जल्द गोहाना को बनाया जाएगा जिला, सीएम बोले- पूरी की जा रही औपचारिकताएं

Sat, 22 Jun 2024 06:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 06:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गोहाना को जिला बनाने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने संत कबीर दास छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये का अनुदान दिया। रोहतक-जींद बाईपास को जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Haryana: Gohana will soon be made a district, CM said - formalities are being completed
मंच से संबोधित करते सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गोहाना को जिला बनाने के लिए गठित की गई कमेटी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी है। गोहाना से जींद रोड तक बाईपास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध होते ही काम शुरू करवा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने संत कबीरदास छात्रावास योजना के लिए 31 लाख रुपये का अनुदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एससी, बीसी वर्ग की धर्मशालाओं के लिए 100 करोड़ जारी करने का काम जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को गोहाना के जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित संत कबीर दास जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोगों व कार्यकर्ताओं का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी को लेकर पूरी दुनिया आगे बढ़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन


संत कबीर दास ने पूरा जीवन समाज में फैले अंधविश्वास व रूढ़िवादी सोच को खत्म करने में लगाया। आज उन्हीं की सोच को देश के प्रधानमंत्री व डबल इंजन की सरकार धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही है। कबीर दास की वाणी का एक-एक शब्द हमें कुछ करने व आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं गरीब लोगों की सेवा के लिए ही कुर्सी पर बैठा हूं। हर दिन 22 के 22 जिलों की रिपोर्ट ली जाती है, साथ ही अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने की हिदायत दी गई है। जहां से शिकायत आ रही हैं, गंभीरता से समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्हें जिस दिन से कुर्सी पर बैठाया गया है उसी दिन से कांग्रेस के नेताओं का पेट खराब हो गया है। यही कारण है कि संविधान बदलने जैसी अफवाह फैलाते हुए दुष्प्रचार किया जा रहा है।


नायब सैनी ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए लगातार कई योजनाओं पर काम कर रही है। हाल ही में लोगों को 100-100 वर्ग गज के प्लाटों की रजिस्ट्री वितरित की गई है। इसके अलावा हैप्पी कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वरोजगार के तहत ऋण सहित अनेक योजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर राई विधायक मोहन लाल बड़ौली, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, बलराम कौशिक, योगेश्वर दत्त सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed