फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Election Chaupal in Sonipat; equations of victory and defeat are being talked

Haryana: सोनीपत में चुनावी चौपाल; बड़े-बुजुर्गों की टोलियों में दिनभर बन रहे जीत-हार के समीकरण

Sat, 21 Sep 2024 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 07:40 PM IST
सार

शहर की छोटूराम धर्मशाला में बड़े-बुजुर्ग दिन भर चुनावी माहौल पर चर्चाएं करते रहे।

विज्ञापन
Haryana: Election Chaupal in Sonipat; equations of victory and defeat are being talked
सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में चुनाव को लेकर चर्चा करते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चौपालों, धर्मशालाओं, पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चर्चाओं का माहौल गर्म होता जा रहा है। चौपालों व धर्मशालाओं में जमने वाली बड़े-बुजुर्गों की टोलियों में दिनभर विभिन्न पार्टियों के जीत-हार के समीकरण बन रहे हैं। शनिवार को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में इकट्ठा हुए बड़े-बुजुर्ग चुनाव पर चर्चा करते रहे। कोई शहर के विकास तो कोई पार्टी के पक्ष में मतदान करने को तवज्जो दे रहा है।

विज्ञापन


शहर के गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में रतन सिंह व धर्मबीर लाकड़ा ने चुनाव पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास को तवज्जो दी। उन्होंने कहा कि जीत किसी भी पार्टी की हो, क्षेत्र का विकास सबसे अहम होना चाहिए।
विज्ञापन


सुकरपाल व ईश्वर दहिया ने कहा कि हम ऐसे प्रत्याशी को अपना नेता चुनेंगे, जो क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का समाधान करेगा। बारिश में जलभराव व सीवर जाम जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, इस समस्याओं का समाधान होने के बाद ही क्षेत्र के लोग खुशहाल जीवन जी सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश, सुरेश चंद्र व राजेंद्र ने कहा कि चुनाव के नजदीक आते ही विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी वादे करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद सब भूल जाते हैं। इस बार हम ऐसे प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे, जो अपने किए सभी वादे पूरे करने वाला हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed