फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala targeted Congress

Haryana: खरखौदा पहुंचे उपमुख्यमंत्री चौटाला, बोले- कांग्रेस की फूट व टूट न पहले रूकी थी और न ही आगे थमेगी

Sun, 11 Jun 2023 05:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 05:16 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री बोले कि चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है, दिन-रात संगठन को मजबूत करने में जुट जाओ। दुष्यंत चौटाला ने खरखौदा रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में स्व. भरत सिंह की पुण्यतिथि पर विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala targeted Congress
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार


विज्ञापन
फोटो - खरखौदा के रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली के दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते कार्यकर्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की फूट व टूट न तो पहले रूकी थी और न ही आगे थमेगी। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के जिस नेता ने मेहनत की, उसे पीछे कर सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया गया। जिसके परिणाम कांग्रेस को भविष्य में भुगतने पड़ेंगे। चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है, दिन-रात संगठन को मजबूत करने में जुट जाओ। दुष्यंत चौटाला खरखौदा के रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में स्व. भरत सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी साढ़े 4 वर्ष की बनी पार्टी ने ऐसा कर दिखाया है, जो हरियाणा के गठन के समय से हमारे साथ नहीं जुड़े थे, वो हमारी कार्यशैली को देखते हुए हमसे जुड़ने लगे हैं। हमारी सरकार ने अनाज मंडी में न किसान को कमजोर होने दिया और न आढ़ती को। जो लोग यह कहा करते थे कि मंडियां खत्म करने का काम किया जा रहा है, हमने ऐसी व्यवस्था बनाई कि आढ़तियों ने खेतों में जाकर भी फसल खरीदने का काम किया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि 13 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में सीधे डालने का काम हमने करके दिखाया। जिससे आढ़ती व किसान वर्ग दोनों खुश हैं।
विज्ञापन

हुड्डा सरकार में उद्योग कर रहे थे पलायन, हमने 75 फीसदी आरक्षण पक्का किया
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले की सरकार में किसान को खराबे के मुआवजे के रूप में 2 रुपये मिला करते थे, आज हमने एक माह के अंदर किसानों के खाते में 181 करोड़ भेजने का काम किया। भूपेंद्र हुड्डा ने जहां मारुति प्लांट में मजदूरों को पिटवाने का काम किया और प्रदेश से उद्योग पलायन कर रहे थे। खरखौदा आईएमटी के शुरू होने पर भी लोगों को संशय था, लेकिन हमने सरकार में आते ही प्रदेश के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण पक्का करने का काम किया। अब कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर डाॅ. कृष्ण चंद्र बांगड़, चेयरमैन सुमित राणा, जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, महिला जिलाध्यक्ष बबीता दहिया, बलजीत मलिक व अशोक सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed