फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana BJP state president's sarcasm: Mohanlal Badauli said- Delhi is impressed with BJP, 'disaster' is gone

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज: मोहनलाल बडौली बोले- दिल्ली भाजपा पर हुई फिदा, ’आप’दा हुई विदा

Sat, 08 Feb 2025 01:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Feb 2025 01:58 PM IST
सार

पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर साफ कर दिया है कि जनता अब विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना माई का अपमान किया और हरियाणा वालों पर अनर्गल आरोप लगाकर गलत राजनीति की थी।

विज्ञापन
Haryana BJP state president's sarcasm: Mohanlal Badauli said- Delhi is impressed with BJP, 'disaster' is gone
प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में भाजपा की जीत पर प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि दिल्ली ने झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान को ताला लगा दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा पर फिदा हो गई और आपदा विदा हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं के साथ जलेबी बांटकर खुशियां मनाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की प्रचंड जीत हुई है।

विज्ञापन




मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि दिल्ली में आपदा का अंत हुआ है। दिल्ली में सरकार बनी है इसके लिए उन्होंने दिल्ली और हरियाणा की जनता का आभार जताया है। भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की भ्रष्ट और झूठ की राजनीति को करारा जवाब दिया है और भाजपा पर विश्वास जताया है। मोहन लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को दिल्ली की जनता ने स्वीकार किया और केजरीवाल की झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति की दुकान पर ताला लगा दिया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी की नीतियों को जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर साफ कर दिया है कि जनता अब विकास की राजनीति को तवज्जो देती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने यमुना माई का अपमान किया और हरियाणा वालों पर अनर्गल आरोप लगाकर गलत राजनीति की थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री पर यमुना के पवित्र जल में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। जिसका जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जिस दिन दिल्ली चुनाव की तारीखों का एलान हुआ था उसी दिन उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली में इस बार कमल खिलेगा। हरियाणा में भी मतदान 5 तारीख को हुए और नतीजे 8 तारीख को घोषित हुए थे और दिल्ली चुनाव के लिए भी यही तारीख थी इसलिए उन्हें पहले से विश्वास था कि इस बार दिल्ली में ‘आप’दा जाएगी और भाजपा आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed