फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hartron IT professional demands making services regularization policy

Sonipat News: हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल ने की सेवाएं नियमितीकरण पॉलिसी बनाने मांग

Tue, 25 Jun 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Jun 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Hartron IT professional demands making services regularization policy
सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को मांगपत्र सौंपते हिपवा के सदस्य। स्रोत: एसोसिए
सोनीपत। विभिन्न विभागों में कार्यरत हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स मंगलवार को हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (हिपवा) के जिला प्रधान अनिल कुमार के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपकर उनकी सेवाएं नियमितीकरण की पॉलिसी बनाने की मांग की।
विज्ञापन

हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल ने उपायुक्त से अपील करते हुए कहा कि वह उनके मांगपत्र को 27 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में भिजवाएं। इससे पहले हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स ने लघु सचिवालय में एकत्रित होकर आगामी रणनीति पर विचार किया। यहां संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल संगठन से जोड़ने बारे विचार विमर्श किया गया। जिला प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन अनुबंध के आधार पर कार्यरत 5000 हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल्स का संगठन हैं। उनकी मांग है कि उनकी सेवाएं नियमित करने के लिए तत्काल प्रभाव से अधिसूचना जारी करें। सरकार सेवाएं नियमितिकरण की पॉलिसी लेकर आएं, उसे ओपन रखा जाए ताकि इस पॉलिसी में रेगुलर न होने वाले हारट्रोन कर्मचारी एक निश्चित अंतराल के बाद रेगुलर हो सके। इस दौरान प्रदीप दहिया, अंकित कुमार, मंजीत दहिया, पवन कुमार, प्रवेश दहिया, कमल चौहान, साहिल सहित अनेक आईटी प्रोफेशनल्स मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed