फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Handwriting will be matched to verify the authenticity of the suicide note

Sonipat News: सुसाइड नोट की सत्यता के लिए कराया जाएगा लिखावट का मिलान

Mon, 28 Jul 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Handwriting will be matched to verify the authenticity of the suicide note
विज्ञापन

सोनीपत। गोहाना के मोहल्ला गांधी नगर में युवक की खुदकुशी के मामले में 12 लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। फंदा लगाने वाले युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने उन लोगों के नाम लिखे हैं जिनसे उसने कर्जा ले रखा था। रुपये वापस करने के लिए युवक को लगातार परेशान किया जा रहा था।
गोहाना के मोहल्ला गांधी नगर निवासी बच्चन ने 24 जुलाई को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि बच्चन महम रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट जलेबी की रेहड़ी लगाते थे।
विज्ञापन

बड़े भाई अनिल के अनुसार लॉकडाउन में उनके भाई का काम बंद हो गया था जिसके कारण उसे काफी नुकसान हुआ था। जरूरत पूरी करने के लिए बच्चन ने कई लोगों ने रुपये उधार ले रखे थे। देनदार बच्चन पर रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हताश व निराश होकर बच्चन ने अपनी दुकान के अंदर की फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने के साथ बच्चने ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसे पुलिस ने कब्जे में कर लिया है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।
भाई अनिल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की तफ्तीश अब एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ेगी। सुसाइड नोट बच्चन ने ही लिखा है इसे प्रमाणित करने के लिए उसकी हैंडराइटिंग के दूसरे नमूने लिए जा रहे हैं। इसके लिए बैंक एवं अन्य सरकारी संस्थानों से पुलिस मदद लेगी लेकिन शनिवार व रविवार की छुट्टी के कारण पुलिस इस दिशा में कार्य नहीं कर सकी। हैंडराइटिंग का दूसरा सैंपल मिलने के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच को भेजा जाएगा। वर्जन


मामले को संवेदनशील मानकर जांच की जा रही है। संदेह के किसी भी बिंदु को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। जल्द जांच पूरी कर तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -पवन, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed