फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Half-naked thief steals Rs 4.10 lakh from under the pillow

Sonipat News: अर्द्धनग्न चोर ने तकिये के नीचे से चुराए 4.10 लाख रुपये

Mon, 22 May 2023 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Half-naked thief steals Rs 4.10 lakh from under the pillow
शास्त्री कॉलोनी में चोरी की वारदात करने आया संदिग्ध सीसीटीवी में सीढ़ी उठाते दिखाई देता हुआ।
सोनीपत। शास्त्री कॉलोनी रेलवे फाटक बाईपास के नजदीक एक घर में सीढ़ी लगाकर घुसा चोर बुजुर्ग की चारपाई पर रखे 4.10 लाख चोरी कर ले गया। चोरी के दौरान बुजुर्ग की आंख खुली तो उसने विरोध किया। इस पर वह छत से कूदकर भाग गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डायल-112 की टीम आने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस को पीछा करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि ऐसे पीछा नहीं कर सकते। गोली भी मार सकता है। पुलिस ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


शास्त्री कॉलोनी निवासी रामफल ने पुलिस को बताया कि वह खाना खाकर अपने मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। चार दिन पहले उनके बेटे राजेश ने उसे 4.10 लाख रुपये दिए थे। वह नकदी को चारपाई पर तकिया के नीचे रखकर सो रहा था। रात में एक युवक आया और तकिया के नीचे से नकदी उठा ली। इसी बीच उनकी आंख खुल गई। उन्होंने देखा कि एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए था और उसके हाथ में दस्ताने लगा होने के साथ वह अर्द्धनग्न था।
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया तो वह हाथापाई कर भाग निकला। वह सीढ़ी से चढ़कर छत पर आया था। उन्होंने अपने बेटे को कॉल की तो वह भी गोहाना से लौट रहा था। इसी बीच पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। डायल-112 की टीम ने जांच की। रामफल के बेटे धर्मेंद्र का आरोप है कि पुलिस के आने के बाद भी चोर पशुबाड़े में छिपा था। जब उन्होंने डायल-112 की टीम को बताया तो उन्होंने कहा कि इस तरह पीछा नहीं कर सकते हैं। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध

बुजुर्ग के घर में चोरी करने घुसा संदिग्ध सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। वह सीढ़ी उठाकर लेकर आ रहा है। अर्द्धनग्न युवक के हाथों में दस्ताने हैं। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। बुजुर्ग रामफल का आरोप है कि रात साढ़े नौ बजे ही उनके घर के पास सीढ़ी लगा दी थी। उन्होंने सीढ़ी देखकर परिजनों से पूछा तो सभी ने मना कर दिया। जिस पर उन्होंने सीढ़ी को हटा दिया था।


घर में चोरी की सूचना मिली थी। बुजुर्ग ने तकिया के नीचे नकदी रखी होने की बात कही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed