फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Halalpur double murder: After the arrest of the accused, the villagers said - got strict punishment

हलालपुर दोहरा हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण बोले - मिले कड़ी सजा

Fri, 12 Nov 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Halalpur double murder: After the arrest of the accused, the villagers said - got strict punishment
गांव हलालपुर स्थित सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में महिला पहलवान निशा व उसके भाई सूरज की हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। हालांकि गांव के दो बच्चों को खोने के बाद से उनका गुस्सा अभी कम नहीं हुआ है। वह आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन

गांव हलालपुर के ग्रामीणों की जुबान पर गुरु और शिष्या के रिश्ते को लेकर चर्चा है। उनका कहना है कि एक गुरु हमेशा ही यह चाहता है कि उसके शिष्य आगे बढ़ें और अपना व खुद उसका नाम रोशन करें, लेकिन एक गुरु ही जब शिष्या की जान ले ले तो वह गुरु कहलाने के लायक नहीं रहता। ग्रामीणों का कहना है कि कुश्ती कोच होने के साथ ही पवन गांव का दामाद था। उसके मान-सम्मान में गांव के लोग कोई कसर नहीं छोड़ते थे, लेकिन जिस प्रकार से उसने वारदात को अंजाम दिया है, वह गुरु ही नहीं, बल्कि इंसानियत के रिश्ते को भी शर्मसार करने वाला है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी पवन व उसके साथ सचिन की दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद खरखौदा थाना प्रभारी कर्मजीत व सीआईए प्रभारी योगेंद्र की टीम आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने दिल्ली की कोर्ट में गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस की तरफ से चार आरोपियों को पकड़ लिया है, वहीं अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही गांव के बाहरी छोर पर स्थित अकादमी पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है। अकादमी के जलाए जाने के बाद से पुलिस वहां तैनात है।

पहलवान निशा के पिता दयानंद को इस बात का भी अफसोस है कि बेटी को जिस प्रकार से आरोपी तंग करता था, उसके बारे में उन्हें वारदात के बाद घर पहुंचने पर पता चला। दयानंद का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें जानकारी नहीं दी, यह गलती रह गई। उनका कहना है कि अगर उन्हें पहले इस बात का पता चल जाता तो वह जरूर इसको लेकर ठोस कदम उठाते, जिससे उनके बच्चों की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed