{"_id":"8fd4b235a5e1a49e0ffd63934184ac52","slug":"gypsy-pilot-fired-former-mp-2-soldiers-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद की पायलट जिप्सी पलटी, 2 जवानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद की पायलट जिप्सी पलटी, 2 जवानों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के गांव मुरथल के पास पूर्व सांसद महमूद अशद मदनी की गाड़ी को पायलट कर रही जिप्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जहां दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई वहीं अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा सड़क पर कैंटर पलटने से बिखरे आलू और डीजल के कारण हुआ। इसी स्थान पर कुछ देर पहले हुए हादसे में कैंटर चालक और एक मोटरसाइकिल सवार भी घायल हुए थे। घायल सीआरपीएफ जवानों को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स संस्थान में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे का शिकार हुए सीआरपीएफ के जवानों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर दिल्ली बवाना से पहुंचे सीआरपीएफ के डीआइजी शवों को उनके परिजनों के सौंपने के लिए ले गए। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं जमीयत उलेमा-ए हिंद के राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद महमूद अशद मदनी सोमवार सुबह दिल्ली से कैराना, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश जा रहे थे। उन्हें पानीपत से वाया शामली होते हुए कैराना जाना था। मदनी की गाड़ी को सीआरपीएफ की जिप्सी पायलट कर रही थी।
विज्ञापन
जब पायलट जिप्सी गांव मुरथल के पास पहुंची तो वहां पहले से क्षतिग्रस्त कैंटर से सड़क पर बिखरे आलू और डीजल के कारण जिप्सी चालक नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित जिप्सी डिवाइडर से टकराकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में जिप्सी सवार मध्यप्रदेश के रतलाम निवासी नमित चौहान (27), पश्चिम बंगाल के जिला नदिया के गांव जोनपुकार निवासी इसराफिल शेख (26), जम्मू निवासी मीराजुद्दीन, दिल्ली के शेरपुर इलाके के रहने वाले चालक नरेंद्र, सिपाही बवाना, दिल्ली निवासी पवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची मुरथल थाना पुलिस जब घायलों को सिविल अस्पताल ले जा रही थी तो इसराफिल और नमित चौहान दम तोड़ दिया। अन्य तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मदनी कैराना, यूपी की तरफ रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल में जवानों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
सीआरपीएफ कैंप बवाना के डीआईजी श्यामचंद दोनों शवों को उनके परिजनों के सौंपने के लिए ले गए। पुलिस ने सीआरपीएफ जवान जसबीर की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी। पायलट गाड़ी से पहले हुए हादसे में कैंटर चालक नवांशहर पंजाब निवासी बलविंद्र और एक बाइक चालक रोहिणी, दिल्ली निवासी सौरभ भी घायल हो गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बलविंद्र को पीजीआई रोहतक और सौरभ को दिल्ली रेफर कर दिया गया।