{"_id":"67518996491236c8f2051340","slug":"gymnasium-of-rohat-village-in-sonipat-is-dying-due-to-lack-of-facilities-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही गांव रोहट की व्यायामशाला, टूटी चुकी हैं चहारदीवारी, उखड़ा पड़ा फर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही गांव रोहट की व्यायामशाला, टूटी चुकी हैं चहारदीवारी, उखड़ा पड़ा फर्श
Thu, 05 Dec 2024 04:38 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 05 Dec 2024 04:38 PM IST
सार
सोनीपत में व्यायामशाला का निर्माण गांव से आधा किलोमीटर दूर किया गया है। वहां पेयजल व बिजली सुविधा का अभाव है। व्यायामशाला में शेड पर लगी टीन टूटी पड़ी है। देखरेख के अभाव में झाड़ियां उगी हुई है। प्रशासन को चाहिए कि इसको शुरुआत की तरह सुंदर योगशाला बनाई जाए ताकि इसका फायदा हो।
विज्ञापन
रोहट गांव की व्यायामशाला
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश सरकार की तरफ नागरिकों के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जिले के विभिन्न गांवों में व्यायामशालाएं बनाई गई थी। जिनमें योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, ताकि वह नागरिकों को योग कराकर बेहतर स्वास्थ्य व सही जीवन शैली की तरफ ले जा सकें। इसके विपरीत अब इन व्यायामशालाओं पर अव्यवस्थाएं हावी है। जिसका उदाहरण हमें गांव रोहट स्थित व्यायामशाला में देखने को मिलता है। जहां पर पेयजल तक की मूलभूत सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
गांव रोहट स्थित व्यायामशाला में अव्यवस्थाएं इस कदर हैं कि यहां पर मैदान में कई फुट झाड़ियां उगी हुई है। व्यायामशाला में एक तरफ की दीवार तक गिर चुकी है। इसके बावजूद व्यायामशाला की कोई सुध लेने वाला नहीं है। व्यायामशाला का देखरेख के अभाव में नक्शा ही बदल गया है। कहीं फर्श टूटे पड़े हैं तो कहीं व्यायामशाला परिसर में झाड़ियां उगी हुई है। पंचायती राज विभाग की तरफ से व्यायामशाला में निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
जिसके बाद इन्हें आयुष विभाग के सुपुर्द कर दिया गया था। जिसके लिए विभाग ने यहां योग प्रशिक्षक की भी नियुक्ति की थी। व्यायामशाला में बनाए गए शौचालयों की स्थिति इतनी बदतर है कि यहां हर तरफ गंदगी फैली हुई है। शौचालय के दरवाजे तक टूट कर गिर चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ योग कराने के लिए बनाए गए शेड के टीन चारों तरफ बिखरे पड़े है। स्थिति यह हैं कि योग प्रशिक्षकों को यहां योगाभ्यास कराने में डर लगता है। व्यायामशाला में हर तरफ बेइंतजामी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
टूटे पड़े है शेड, गिर चुकी है चहारदीवारी
व्यायामशाला का निर्माण गांव से आधा किलोमीटर दूर किया गया है। वहां पेयजल व बिजली सुविधा का अभाव है। व्यायामशाला में शेड पर लगी टीन टूटी पड़ी है। देखरेख के अभाव में झाड़ियां उगी हुई है। प्रशासन को चाहिए कि इसको शुरुआत की तरह सुंदर योगशाला बनाई जाए ताकि इसका फायदा हो। गांव की व्यायामशाला में फर्श टूटा हुआ है। पीने का पानी, बिजली, शेड भी नहीं है। ऐसे में योग शिक्षक कहां पर बैठकर योग करवाएं।
एक-दूसरे पर टाल रहे विभाग के अधिकारी
पंचायती राज विभाग व आयुष विभाग के अधिकारी दुरुस्त कार्य की बात पूछने पर एक-दूसरे पर टाल रहे हैं। पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलबीर फोगाट से बात करने पर उन्होंने कहा कि हमने व्यायामशाला का निर्माण कर आयुष विभाग के सुपुर्द कर दिया है। सभी जिम्मेदारी आयुष विभाग की है। आयुष विभाग के जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बलविंद्र सिंह का कहना है कि व्यायामशाला में विभाग की तरफ से केवल योग प्रशिक्षक नियुक्ति किए जाते हैं। मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग की है। दोनों विभागों की असमंजस के मध्य नागरिकों का नुकसान हो रहा है।