फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GVM's NCC cadet Nikita to represent India in Russia.

Sonipat News: रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जीवीएम की एनसीसी कैडेट निकिता

Fri, 02 Oct 2026 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
GVM's NCC cadet Nikita to represent India in Russia.
फोटो :: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह व एनसीसी की एएनओ लेफ्
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट निकिता का युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2026-27 के तहत रूस के लिए चयन हुआ है। 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी, सोनीपत की वरिष्ठ अंडर ऑफिसर निकिता देशभर से चयनित 15 कैडेटों में शामिल हैं। वह इस वर्ष हरियाणा से चयनित होने वाली एकमात्र कैडेट हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत 3 से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली छावनी स्थित महानिदेशक एनसीसी कार्यालय में पूर्व प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कैडेटों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने, विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से संवाद और कूटनीतिक व्यवहार से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ओपी परुथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने निकिता को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि निकिता की उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एनसीसी की एएनओ लेफ्टिनेंट प्रियंका ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर छात्राएं राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय उठाएगा कार्यक्रम का खर्च

इसके बाद 12 से 16 अक्तूबर तक निकिता रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 17 और 18 अक्तूबर को नई दिल्ली में अनुभव साझा करने और समीक्षा कार्यक्रम होगा। निकिता 15 कैडेट और दो अधिकारियों के अखिल भारतीय दल का हिस्सा होंगी। कार्यक्रम का खर्च रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।

आरडीसी-2026 में भी हासिल कर चुकी हैं उपलब्धि
निकिता इससे पहले गणतंत्र दिवस शिविर-2026 में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय के सेना विंग में सर्वश्रेष्ठ कैडेट का गौरव हासिल कर चुकी हैं। रूस के युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए उनका चयन उनकी एनसीसी यात्रा की एक और उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed