{"_id":"696a66e630309db53f0a8270","slug":"gvm-girls-college-won-the-gold-medal-in-the-inter-college-sepak-takraw-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148260-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इंटर कॉलेज सेपक टेकरा में जीवीएम कन्या महाविद्यालय ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इंटर कॉलेज सेपक टेकरा में जीवीएम कन्या महाविद्यालय ने जीता स्वर्ण पदक
Fri, 16 Jan 2026 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 16 Jan 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो :01: इंटर कॉलेज सेपक टेकरा चैंपियनशिप में विजता बनकर लौटी जीवीएम कन्या महाविद्यालय की टीम
सोनीपत। इंटर कॉलेज सेपक टेकरा चैंपियनशिप में जीवीएम कन्या महाविद्यालय की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन एमडीयू रोहतक में किया गया। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने विजेता टीम को बधाई दी।
खेल प्रभारी अनु ने बताया कि 14 व 15 जनवरी को एमडीयू रोहतक के खेलकूद कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में जीवीएम की टीम ने उत्कृष्ट तालमेल, तकनीक और जुझारूपन का परिचय देते हुए खिताब जीता।
टीम में बीए द्वितीय वर्ष की सिमरन, कोमल, शिवांगी त्यागी और वंदना, बीए ज्योग्राफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की तनीषा व शिवानी धाकड़, एमए द्वितीय वर्ष की दिव्या, बीसीए द्वितीय वर्ष की वैष्णवी व प्राची, बीए प्रथम वर्ष की शिवांशी व अतिका, बीएससी प्रथम वर्ष की कीर्ति तथा बीए द्वितीय वर्ष की मीनू शामिल रहीं।
विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही जीवीएम की टीम की नौ खिलाड़ियों सिमरन, दिव्या, कोमल, तनीषा, वंदना, वैष्णवी, शिवांशी, कीर्ति और अतिका का चयन एमडीयू रोहतक की विश्वविद्यालय टीम के लिए किया है। ये 6 से 9 मार्च तक असम विश्वविद्यालय में होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सेपक टेकरा चैंपियनशिप में विवि का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कॉलेज लौटने पर प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने विजेता टीम और चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।