फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GVM girl students won 11 medals in the state level Taekwondo Championship.

Sonipat News: राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीवीएम की छात्राओं ने जीते 11 पदक

Thu, 08 Jan 2026 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 08 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
GVM girl students won 11 medals in the state level Taekwondo Championship.
फोटो :03: सोनीपत के जीवीएम कॉलेज में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक सहित 11 पदक जीते हैं। बुधवार को पदक विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज में अभिनंदन किया गया। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी एवं प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने उनको बधाई दी।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि अनुशासन, कठिन परिश्रम और समर्पण से मिली है। खेल प्रभारी अनु ने बताया कि 3 और 4 जनवरी तक एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने यह पदक जीते। पूमसे स्पर्धा में बीएससी होम साइंस द्वितीय वर्ष की वंदना और एमए की संजना ने स्वर्ण पदक जीता। क्योरूगी स्पर्धा में छात्राओं ने चार स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

एमए उत्तरार्ध की संजना ने अंडर-53 किग्रा, बीए द्वितीय वर्ष की सिमरन ने अंडर-61 किग्रा, बीए द्वितीय वर्ष की पलक ने अंडर-62 किग्रा तथा बीए प्रथम वर्ष की शिवांशी ने अंडर-46 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी त्यागी ने अंडर-49 किग्रा और बीए जियोग्राफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की शिवानी धाकड़ ने अंडर-53 किग्रा में रजत पदक जीता। बीसीए द्वितीय वर्ष की किरण ने अंडर-46 किग्रा, वैष्णवी व हिमांशी ने 73 किग्रा से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed