फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Guru and disciple won medals in National Powerlifting Championship

Sonipat News: राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गुरु और शिष्य ने जीते पदक

Sat, 09 Aug 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Guru and disciple won medals in National Powerlifting Championship
फोटो 25: केरल में राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन​शिप पदक जीतने के बाद पदक पहने हुए गांव रायपुर
सोनीपत। गांव रायपुर निवासी पावरलिफ्टर गुरु संदीप खत्री और उनके शिष्य सतीश खत्री ने राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर दो पदक जीते। यह प्रतियोगिता केरल के कोजीकोड़े शहर में 2 से 7 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

संदीप खत्री ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में स्क्वाट स्पर्धा में सिल्वर, डेडलिफ्ट स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण और ओवरऑल सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पावरलिफ्टिंग में 20 वर्ष से अभ्यासरत संदीप कई बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण व अन्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

सतीश खत्री जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं और दो वर्ष से गुरु संदीप खत्री के मार्गदर्शन में पावरलिफ्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने 105 किलो भार वर्ग में स्क्वाट में रजत, बेंच प्रेस में स्वर्ण, डेडलिफ्ट में कांस्य और ओवरऑल रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों का लक्ष्य सितंबर में आंध्र प्रदेश में होने वाली अखिल भारतीय पुलिस पावरलिफ्टिंग, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed